Breaking News featured यूपी

यूपी पंचायत चुनाव लड़ने के लिए BJP ने कार्यकर्ताओं के सामने रख दी बड़ी शर्त

यूपी पंचायत चुनाव लड़ने के लिए BJP ने कार्यकर्ताओं के सामने रख दी ये शर्त

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बीजेपी ने फैसला किया है कि पंचायत चुनाव में पार्टी का कोई पदाधिकारी चुनाव नहीं लड़ेगा।

चुनाव से पहले अपने पद से देना होगा इस्‍तीफा  

राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों ने फैसला लिया है कि इस पंचायत चुनाव में पार्टी का कोई पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी चुनाव नहीं लड़ेगा। अगर वो पंचायत चुनाव लड़ते हैं, तो उन्हें पहले पार्टी में अपने पद से इस्‍तीफा देना होगा।

भाजपा इन पदों पर लड़ेगी पंचायत चुनाव

यूपी के त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक में भाजपा ने तय किया है कि वह 3,051 जिला पंचायत सदस्य पद, 826 ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा बीडीसी और प्रधानी पद पर लड़ने वाले प्रत्‍याशी को भी समर्थन दिया जाएगा। इसके लिए कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ कि बीजेपी आठ अभियान चलाएगी।

बैठक में तय किया गया कि, 19 मार्च को सभी जिलों और सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी मंत्री, विधायक और सांसद यूपी सरकार के चार साल पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 20 मार्च को 403 विधानसभा में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रम होंगे, जहां पर भाजपा के विधायक नहीं हैं, वहां सांसद और एमएलसी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश पदाधिकारी 21 मार्च को किसानों के बीच जाएंगे। ये कार्यक्रम 826 ब्लॉक में होंगे, जिसमें किसानों को बताया जाएगा कि उनके लिए सरकार ने क्या किया है।

25 व 26 मार्च को चलेगा भाजपा का संपर्क अभियान

वहीं, 22 मार्च को युवाओं के बीच कार्यक्रम किया जाएगा और उन्हें रोजगार और व्यवसाय के बारे में बताया जाएगा। 23 मार्च को भाजपा द्वारा बनाए गए 1,918 मंडल में महिलाओं के साथ प्रोग्राम होंगे, जिनमें उन्‍हें जानकारी दी जाएगी। 24 मार्च को रेहड़ी और खोमचे वालों के बीच कार्यक्रम होंगे, जिनमें उन्हें जो लोन दिया गया है, उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 25 और 26 मार्च को सभी बूथों पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसका लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: 27 जून को इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, जानिए आज का राशिफल

Rahul

बग्गा ने किया दावा दिल्ली निगम चुनावों में भाजपा को मिलेंगी 202 सीटें

shipra saxena

अब सस्ते में ले सकेंगे एसी कोच के लग्जरी सफ़र का मजा

Yashodhara Virodai