December 10, 2023 2:38 am
featured यूपी

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा लखनऊ महानगर की टीम घोषित

BJP 3 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा लखनऊ महानगर की टीम घोषित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष गणेश प्रसाद वर्मा ने सोमवार को महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा से चर्चा के उपरान्त टीम की घोषणा की। भाजपा महानगर कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार दीपू जायसवाल, विनोद यादव, शिव कुमार यादव छोटू, राजू कश्यप, सोनू यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार रमापति विश्वकर्मा और मान सिंह यादव को महामंत्री बनाया गया है।

इसी तरह प्रमोद राजपूत,मनोज पाल, आरती वर्मा, राजनारायण जायसवाल, बजरंग सिंह लोधी को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा कन्हैया लाल वर्मा को कोषाध्यक्ष एवं विमल कुमार मौर्या को कार्यालय मंत्री, विशाल सिंह यादव को मीडिया प्रभारी तथा महेश चन्द्र राठौर को सोशल मीडिया प्रभारी,राहुल कुशहवाहा को शोध विभाग प्रभारी घोषित किया गया है। यह जानकारी महानगर महामंत्री व कार्यालय प्रभारी पुष्कर शुक्ला ने दी।

Related posts

हापुड़ के कचहरी परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग, हरियाणा से लाए कैदी की हत्या

Nitin Gupta

यूपी के किंग की तारीख पक्की लेकिन नाम पक्का नहीं

shipra saxena

23 अक्टूबर का पंचांग : शनिवार का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar