featured देश यूपी राज्य

बंगला विवाद पर बीजेपी ने किया अखिलेश पर हमला कहा, क्या जनधन के दुरुपयोग के लिए अखिलेश मांगेंगे माफी

AKHILESH बंगला विवाद पर बीजेपी ने किया अखिलेश पर हमला कहा, क्या जनधन के दुरुपयोग के लिए अखिलेश मांगेंगे माफी

लखनऊः आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के कारण सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। अब राजनीतिक दल किसी भी मुद्दे को बगैर बहस के नहीं जाने देते । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास में हुई तोडफ़ोड़ पर आई जांच कमेटी की रिपोर्ट पर तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि उन्होंने जो हाल मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटते समय प्रदेश का किया था, वही हाल बंगले का किया है।

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

भाजपा ने किया जोरदार वार
भाजपा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि बंगले की बदहाली के जो वीडियो व फोटो वायरल हुए थे उसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट कर रही है। शुक्ला ने कहा कि बंगले की तोडफ़ोड़ न केवल जनता की गाढ़ी कमाई का अपमान है बल्कि न्यायालय की अवमानना भी है। समाजवाद की बात करने वाले सपा के लोग जवाब दें कि क्या इसी समाजवाद की कल्पना लोहिया जी ने की थी। क्या जनधन के दुरूपयोग के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव माफी मांगेंगे।

ये भी पढ़ें : बंगला विवाद: अखिलेश यादव की बढ़ी मुश्किलें, 10 लाख की रिकवरी कर सकती है योगी सरकार
अखिलेश ने दिखाई थी टोंटी
उन्होेंने कहा कि पत्रकार सम्मेलन में जो टोटी उन्होंने दिखाई थी क्या अब वापस करेंगे।  प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जनता अखिलेश यादव से रहस्य का उत्तर चाहती है कि टाइल्स के नीचे क्या था। दिवारों के पीछे क्या था। क्या कारण था कि पहले बंगले को सजाने में जनधन का दुरूपयोग किया फिर जाते-जाते तोडफ़ोड़ कर बदहाल किया गया।

 -BY ANKIT TRIPTHI

Related posts

उत्तराखण्ड का भ्रमण करेंगे सेशल्स देश के राष्ट्रपति, सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेजाम

mohini kushwaha

आज होगा आसाराम का फैसला, किले में तब्दील हुआ जोधपुर

piyush shukla

AAP के नेता और नेता विपक्ष पर लगा ड्रग्स तस्करों से संबंध रखने का आरोप

piyush shukla