Breaking News featured देश बिहार राज्य

झारखंड में 13 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी भाजपा, एक सीट आजसू को

jharkhand election झारखंड में 13 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी भाजपा, एक सीट आजसू को

एजेंसी, रांची। भाजपा ने  गिरिडीह लाेकसभा की अपनी सीटिंग सीट आजसू काे दे दी है. शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा-आजसू की हुई बैठक में इस पर सहमति बनी. गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से भाजपा के रवींद्र पांडेय सांसद हैं. शुक्रवार रात भूपेंद्र यादव ने इसकी घाेषणा की. इस माैके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय और आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक श्री महतो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे थे.  वहां अमित शाह के साथ सुदेश महताे की लंबी बातचीत हुई, जिसमें तालमेल पर सहमति बनी. हालांकि आजसू की ओर से दाे सीटों (हजारीबाग आैर गिरिडीह) की मांग की जा रही थी. पर भाजपा फिलहाल एक सीट पर राजी  है़  अब भाजपा राज्य की 13 लाेकसभा सीटाें पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

गिरिडीह भाजपा की परंपरागत सीट है.  इस बार बाघमारा के विधायक ढुल्लू महताे इस सीट से अपनी दावेदारी चाह रहे थे. ढुल्लू महताे आैर सांसद रवींद्र पांडेय कई बार इस सीट काे लेकर आमने-सामने भी हाे चुके हैं।

Related posts

होली खेलने पर पाकिस्तान में हिन्दू छात्रों को पीटा, 15 छात्र घायल

Rahul

सरदार पटेल की 147वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

Rahul

पेशी के दौरान फरार हुआ बदन सिंह बद्दो पुलिस की गिरफ्त से दूर, पकड़ने के लिए हो रही कुख्यात के घरों की कुर्की

Trinath Mishra