देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड में विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची शनिवार देर रात को जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई दूसरी सूची में 6 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। दूसरी सूची में चकराता, विकासनगर, धर्मपुर, हल्द्वानी, भीमताल और रामनगरी शामिल हैं। भाजपा ने चौहान दंपति को मैदान में उतारा है। देहरादून के मेयर विनोद चमोली को भी टिकट दिया है।
किसे कहां से मिला टिकट
1- चकराता (ST)- मधु चौहान
2- विकासनगर- मुन्ना सिंह चौहान
3- धर्मपुर- विनोद चमोली
4- भीमताल- गोविंद सिंह बिष्ट
5- हल्द्वानी- जोगेंद्र रौतेला
6- रामनगर- दीवान सिंह बिष्ट