featured जम्मू - कश्मीर देश

370 का विरोध करने वाले देश विरोधी

bjp3 370 का विरोध करने वाले देश विरोधी

14 महीनों बाद भाजपा कार्यकारिणी  बैठक, गुपकार एजेंडें का विरोध

bjp4 370 का विरोध करने वाले देश विरोधी
भारत खबर, जम्मू कश्मीर-राजेश विद्यार्थी
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की 14 महीनों बाद हुई बैठक में गुपकार घोषणा का कड़ा विरोध करते हुए कहा जम्मू कश्मीर से धारा 370 तोड़ना सपना ही रह जाएगा। ऐसी मांग करने वाले दल पाक और अलगाववाद के समर्थक है।
त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक केे बाद प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैणा ने कहा नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, अवामी नेशनल क्राफेंस व अन्य पार्टियों का जम्मू कश्मीर को भारत से अलग करना सपना ही रह जाएगा। पिछले 70सालों से 370 तोड़ने का एजेंड़ा भारतीय जनता पार्टी का हमेशा रहा है। 370 ने अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया। गुपकार में पूर्व मुख्यमंत्री डा फारूक अब्दुल्ला के घर पर जमावड़ा हुआ और विशेष दर्जा बहाल करने की सहमति हुई। कुछ राष्ट्रवादी पार्टियां भी कश्मीर केंद्रिंत हो गई और गुपकार अधिवेषण में पहुचकर देश विरोधी एजेंडे पर हस्ताक्षर किए। जनसंघ ने एक भारत के तहत एक विधान एक प्रधान का नारा दिया। दिवंगत नेता श्यामा प्रसाद मुख्र्जी ने अपनी शहादत दे दी। कई कार्यकर्ता इस संघर्ष में मारे गए कि भारत के साथ कश्मीर का पूर्ण विलय हो। जो लोग 370 को तोड़ने की वकालत करते हैं। वह पाकिस्तान से मिले हुए हैं और पाक एजेंडा चला रहे हैं।

लाखों लोगों को मिली नागरिकता
जम्मू। धारा 370 टूटने के कारण पाक वेस्ट रिफ्यूजियों, गोरखा, गद्दी, वाल्मिकी आदि समाज को जम्मू कश्मीर की नागरिकता मिली है। राज्य से बाहर शादी कर चुकी बेटियों को भी उनके अधिकार मिले हैं। जम्मू में पटाखे जलाकर धारा 370 को ताड़ने की खुशियां मनाई गई। कश्मीर में एक परिवार के सदस्यों को ही परेशानी रही। जो हमेशा जम्मू कश्मीर पर 70 सालों से राजकरते रहे। वर्ष 1947 से जम्मू कश्मीर में निवास कर रहे लोगों से बेइंसाफी करते रहे।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा पाक परस्त आतंकी लोकतंत्र पर लगातार चोट पहुंचा रहे हैं। सरकार चाहती है कि जल्द ही जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली हो। आतंकियों की साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे और राज्य में जल्द ही सरकार का गठन होगा। आम लोगों में लोकतं़़त्र में विश्वास की बहाली भी कराई जाएगी और आतंकियों को चुन चुन कर मारा जाएगा।पाकिस्तान बौखलाहट में है और और आतंकी गतिविधियां बढ़ाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है। पाकिस्तान के इरादे भी नस्तोनाबूद कर दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय नेताओं ने वीडियों कांफ्रेंसिंग से किया संबोधन

जम्मू। कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के वर्तमान हालात पर चर्चा के अलावा राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्नाए राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में जम्मू के सांसद जुगल शर्मा, शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व मंत्री प्रो निर्मल सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, महासचिव अशोक कौल, सुनील शर्मा, विवोध गंुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

bjp5 370 का विरोध करने वाले देश विरोधी

14 महीने बाद हुई कार्यकारिणी की बैठक
जम्मू। मंगलवार को प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना कर रहे हैं। कोरोनाकाल की वजह से कश्मीर के अलावा जम्मू संभाग के जम्मू जिले को छोड़ अन्य जिलों के ज्यादातर नेता वर्चुअल माध्यम से ही बैठक से जुड़ें। बैठक में नेशनल कांफ्रेंस समेत कश्मीर की अन्य कई पार्टियों के नेताओं की तरफ से अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर दिए जा रहे बयानों पर प्रदेश भाजपा का पलटवार किया। प्रदेश भाजपा की आखिरी बैठक जून 2019 में हुई थी। प्रदेश कार्यकारिणी के करीब साढ़े तीन सौ सदस्य हैं। जम्मू जिले को छोड़ अन्य जिलों के कार्यकारिणी के सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।

Related posts

बिकरू कांड: इलाहाबाद हाईकोर्ट का नाबालिग विवाहिता को जमानत से इनकार, जानिए क्‍या कहा 

Shailendra Singh

ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडितों से मिले नरेंद्र मोदी, ‘न्यू कश्मीर’ का आश्वासन दिया

Trinath Mishra

राजस्थान में कोरोना वायरस के आज 44 नए मामले आए सामने,कुल संख्या हुई 2008

Shubham Gupta