देश भारत खबर विशेष राज्य

बिटिया से कर रहे थे छेड़छाड़, पिता ने कर दिया विरोध, अपराधियों ने चाकू से किया लहूलुहान

बिहार: नीतीश राज में मनचलों के हौसले बुलंद,सहरसा में स्कूल जाती लड़की से छेड़छाड़

नई दिल्ली। अब सड़कों पर आम जनता का चलना दूभर हेाता जा रहा है और लुटेरों का बोलबाला हो चला है। मोती नगर एरिया के बसई दारापुर में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान धुव्र राज त्यागी (51) के तौर पर हुई। वारदात बेटी से छेड़खानी का विरोध करने को लेकर हुई। घटना में त्यागी का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में 2 नाबालिग समेत 4 लोगों को पकड़ा है।
उनकी पहचान मोहम्मद आलम और जहांगीर खान के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, धुव्र राज त्यागी परिवार के साथ बसई दारापुर इलाके में रहते थे। बीती रात वह बेटी और बेटे के साथ जा रहे थे। गली में खड़े लोगों से रास्ता मांगने के पीछे उनका झगड़ा हो गया। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। वहां पुलिसबल तैनात किया गया है।
भाई ने बताया- हमले में आरोपियों के परिवार वालों ने भी मदद की
मृतक के भाई ने बताया, “मेरा भाई अपनी बेटी के साथ अस्पताल से लौट रहा था। तभी चार से पांच लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। हमारी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और भद्दे कमेंट्स करने की कोशिश की। इसके बाद भाई बेटी को घर छोड़कर उनके पास गया तो उन्होंने हमला कर दिया। इस हमले में आरोपियों के परिवार वालों ने भी मदद की।

Related posts

महाराष्ट्र में खुलने जा रहे हैं धार्मिक स्थल, फोलो करनी होगी ये गाइडलाइंस

Hemant Jaiman

कृषि कानून वापस लेने के ऐलान से खुश नहीं कंगना, कहा- जिहादी देश चाहने वालों को बधाई

Saurabh

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की कोलकाता में पश्चिम बंगाल की सीए ममता बनर्जी से मुलाकात

Rani Naqvi