मनोरंजन शख्सियत

जन्मदिन विशेषः साथ काम करते करते माधुरी से इसलिए दूर हो गए अनिल कपूर

ani जन्मदिन विशेषः साथ काम करते करते माधुरी से इसलिए दूर हो गए अनिल कपूर

मुंबई। बॉलीवुड के फिट एक्टर अनिल कपूर आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहें हैं। उनकी उम्र का असर ना उनके चेहरे पर दिखता है और ना ही उनकी एक्टिंग में। अनिल कपूर आज भी उतने जोश और मस्ती से काम करते हैं। अनिल कपूर की बेटील सोनम कपूर भी अब पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो रही हैं। आइये जानते हैं अनिल की जिंदगी के दिलचस्प किस्से-

 

ani जन्मदिन विशेषः साथ काम करते करते माधुरी से इसलिए दूर हो गए अनिल कपूर

अनिल का जन्म 24 दिसं7बर 1956 में हुआ था और फिल्मों में लगभग 40 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र में 1971 में आई फिल्म तु पायल मैं गीत फिल्म में शशि कपूर के बचपन का रोल निभाया था।अनिल कपूर की लीड एक्टर को तौर पर पहली फिल्म थी वम्स व्रूक्षम जो एक तेलुगू फिल्म थी।अनिल को पहचान मिली यश चोपड़ा की फिल्म मशाल से।

अनिल कपूर का नाम उनके अफेयर की वजह से भी चर्चा में रहा। उनका नाम माधुरी दीक्षित को साथ जुड़ा। दोनों ने साथ में पुकार, परिंदा, राम लखन, बेटा, जमाई राजा, तेजाब सहित कई फिल्में की और सारी सुपरहिट रही।धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

एक फिल्म के सेट पर अनिल की पत्नी अपने बच्चों के साथ आई, जब माधुरी ने उन सबको एक साथ बेहद खुश देखा तो उन्हें खुद पर काफी गुस्सा आया।उन्हें लगा कि वो एक हंसता-खेलता परिवार बिखेर रहीं हैं, इसलिए उन्होंने अनिल कपूर से दूरी बना ली।

अब काफी सालों बोद दोनों पर्दे पर एक साथ फिर दिखाई देंगे। इंद्र कुमार टोटल धमाल बनाने जा रहें हैं जिसमें दोनो साथ हो सकते हैं।अनिल कपूर ने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के साथ हॉलीवुड में कदम रखा, इस फिल्‍म को ऑस्कर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

Related posts

प्रियंका की मां नहीं करेंगी एक्टिंग

bharatkhabar

हॉट बेब दिशा पाटनी ने खो दी याददास्त, जानें क्या हुआ था उनके साथ

bharatkhabar

जानिए किस शो का हिस्सा बनेगें रणबीर और रणवीर

Anuradha Singh