Breaking News featured भारत खबर विशेष मनोरंजन

जन्मदिन विशेष: आज है भाई जान का 52वां जन्मदिन, मैने प्यार किया ने दी करियर को नई उड़ान

salman bady01 जन्मदिन विशेष: आज है भाई जान का 52वां जन्मदिन, मैने प्यार किया ने दी करियर को नई उड़ान

मुंबई। मुझ पर एक एहसान करना कि मुझ पर कोई एहसान मत करना…कुछ याद आया, अगर नहीं तो चलिए हम बता देते हैं ये डायलॉग है बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान का, जो उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म बॉडीगार्ड में बोला था। उनके इस डॉयलाग से सिनेमा घरों में सलमान खान ने दर्शकों की बहुत वाहवाही बटोरी थी। आप सोच रहे होंगे की हम आपको ये बता क्यों बता रहे है। अरे भई आज भाई जान का जन्मदिन जो है, तो उनकी फिल्मों और उनके डॉयलाग की बात करना तो जरूरी है। जी हां सलमान खान आज 52 साल के हो गए हैं। 27 दिसंबर 1967 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मे सलमान खान बॉलीवुड पर तीन दश्कों से भी ज्यादा समय से राज कर रहे हैं। सलमान खान एक  अच्छे अभीनेता के साथ एक बहुत अच्छे इंसान भी है। उनका “Being Human” नाम से एक एनजीओं भी है, जिसके जरिए वो गरीब लोगों की मदद करते हैं। सलमान खान के बॉलीवुड करीयर की बात करें तो उन्होंने “बीवी हो तो ऐसी” फिल्म में रेखा के देवर के रूप में अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी।

salman bady01 जन्मदिन विशेष: आज है भाई जान का 52वां जन्मदिन, मैने प्यार किया ने दी करियर को नई उड़ान

बीवी हो तो ऐसी के बाद उन्होंने सीधे तौर पर मेन लीड के रोल में साल 1989 में आई फिल्म ”मैंने प्यार किया” फिल्म की। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट भाग्याश्री थी। उस दौर में इस फिल्म ने इतनी वाहवाही बटोरी की रातों-रात सलमान बॉलीवुड के स्टार बन गए। इस फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।  इस फिल्म की सफलता और फिल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें अगले साल सर्वश्रेष्ट नवीन अभीनेता के पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बागी, लव, साजन,सनम बेवफा सरीकी फिल्मों ने उनके करीयर पर  चार चांद लगा दिए। हालांकि साल 1991 में आई फिल्म सुर्यवंशी उनकी सबसे बुरी फ्लॉप फिल्म रही, जिसके चलते उनका करीयर कुछ डगमगाने लगा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। salman bady05 जन्मदिन विशेष: आज है भाई जान का 52वां जन्मदिन, मैने प्यार किया ने दी करियर को नई उड़ान

सुर्यवंशी फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद आई उनकी कई फिल्में नहीं चल पाई, लेकिन साल 1994 में आई ”हम आपके हैं कौन” उनके करीयर की सबसे सर्वश्रेष्ट फिल्म साबित हुई, इस फिल्म में निभाए गए उनके प्रेम नाम के रोल ने खुब वाहवाही बटोरी। उनकी इस फिल्म ने साल 1975 में आई शौले की कमाई का रिकोर्ड तोड़ दिया, जिसका रिकोर्ड पिछले 20 साल में कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई थी। हम आपके हैं कौन से एक बार फिर उनका करीयर बुलंदिया छुने लगा और फिर करन-अर्जुन ने रही-सही कसर और पूरी कर दी। इसके बाद साल 1999 में आई उनकी बेहतरीन फिल्म ”हम दिल दे चुके सनम”। यहीं नहीं हाल ही में आई उनकी फिल्म टाइगर जिंदा है बॉक्स पर आफिस कमाल कर रही है। उसने इस साल कमाई के सारे रिकॉर्ड लगभग तोड़ दिए हैं।

सलमान का प्यार नहीं चढ़ सका कभी परवान 

salman bady02 जन्मदिन विशेष: आज है भाई जान का 52वां जन्मदिन, मैने प्यार किया ने दी करियर को नई उड़ान

सलमान खान ने बॉलीवुड में तो खुब नाम कमाया, लेकिन उनका प्यार कभी परवान नहीं चढ़ सका। बॉलीवुड़ के भाई जान की जिंदगी में यूं तो बहुत लड़किया आई,लेकिन उनका प्यार कभी आगे नहीं बढ़ सका। सलमान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी रही हैं। एक दौर था जब बी-टाऊन में सलमान और संगीता के अफेयर की चर्चाएं आम बात थी। उस वक्त सलमान फिल्म इंडस्ट्री में नए थे और संगीता बिजलानी एक फेमस अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल थी। दोनों के रिश्ते की खबर ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद उनकी जिंदगी में आई पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली। उनका प्यार परवान चढ़ने ही वाला था कि सलमान की जिंदगी में एंट्री मारी पूर्व मिस वल्र्ड ऐश्वर्या राय ने और फिर क्या सोमी सलमान की लाइफ से बाहर हो गई और अपनी मां के पास फ्लोरिडा चली गई। salman bady03 जन्मदिन विशेष: आज है भाई जान का 52वां जन्मदिन, मैने प्यार किया ने दी करियर को नई उड़ान

अगर भविष्य में प्रेम कहानियों का जिक्र किया जाएगा तो उनमें से एक सलामन और ऐश्वर्या की लव स्टोरी भी होगी। एक चंचल, दिलफेंक आशिक की आशिकी, आशिकी में खोने का डर, शक्की और दर्द। बात 1999 के आसपास की है। संजय लीला भंसाली ने सलमान और ऐश्वर्या को लेकर हम दिल दे चुके सनम, फिल्म शुरू की। गबरू जवान सलमान और सुंदरता की मिसाल ऐश्वर्या एक-दूसरें के प्रति आकर्षित हो गए। इनकी प्रेम कहानी लगभग दो साल तक चली। ऐसा लगा कि वे शादी कर लेंगे। ऐश जिस भी हीरो के साथ फिल्म करती, सलामन उस पर शक करते। चलते-चलते की शूटिंग ऐश्वर्या, शाहरूख खान के साथ कर रही थीं। वहां पर सलमान पहुंच गए और उन्होंने जम कर तमाश किया। आखिकार शाहरूख खान ने ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर दिया। सलमान का ये व्यवहार ऐश कब तक बर्दाशत करती इसलिए उन्होंने सलमान से रिश्ता ही खत्म कर दिया। कहा जाता है कि एक बार गुस्से में आकर सलमान ने एश्वर्या को थप्पड़ भी जड़ दिया था। salman bady04 जन्मदिन विशेष: आज है भाई जान का 52वां जन्मदिन, मैने प्यार किया ने दी करियर को नई उड़ान

ऐश के जाने के बाद सलमान खान की जिंदगी में आई कैटरीना कैफ। इन दोनों की जोड़ी ने परदे पर खूब धमाल मचाया। आगे चलकर सलमान और कैट के बीच भी ब्रेकअप हो गया। हालांकि इसके बाद भी इन दोनों ने साथ मिलकर ‘एक था टाईगर’ और टाइगर जिंदा  है फिल्म में काम किया। खबरों के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और लूलिया के रिलेशनशिप की  फिछले दिनों चर्चा खूब हुई। सलमान के लिए लूलिया हिन्दी सीखना चाहती थी, क्योंकि सलमान जब बोलते हैं, तो लूलिया को उनकी बात समझ नहीं आती। बात तो ये भी सामने आई थी कि वो दोनों जल्द शादी करने वाले हैं, हालांकि इन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। लूलिया पिछले कई सालों से सलमान की फैमिल के साथ है। कई खास मौकों पर लूलिया और सलमान का परिवार एक साथ नजर आ चुका है।

Related posts

हिलाल अहमद राथर ऐसा नाम जिनक दम पर भारत आया राफेल, जानिए कौन हैं हिलाल अहमद?

Rozy Ali

जानिए:कामाख्या देवी मंदिर के इस पर्व का सच

rituraj

ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरा ब्रिटिश युद्धपोत, चीन ने अपनाया कड़ा रुख़

Kalpana Chauhan