featured मनोरंजन

जन्मदिन स्पेशल: डेनियल को डेट करते हुए इस बात को लेकर कन्फ्यूज थी सनी लियोन

सनी डेनियल 2 जन्मदिन स्पेशल: डेनियल को डेट करते हुए इस बात को लेकर कन्फ्यूज थी सनी लियोन

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड और आइटम गर्ल सनी लियोन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर सनी के फैंस उन्हें खुब बधाई दें रहे हैं। सोशल मीडिया पर सनी लियोनी के फेंस के कई पेज बने हुए हैं। जिन पर वो उनकी पुरानी तस्वीरें साझा करते है। सनी लियोन की जिंदगी में उनके पति डेनियल वेबर काफी खास है। लेकिन सनी और डेनियल की मुलाकात कैसे हुई थी।

बता दें कि सनी और डेनियल की पहली मुलाकात लास वेगास में हुई थी। उस समय तक सनी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकी थीं। ये दोनों एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे। डेनियल सनी की खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुए। उसी वक्त डेनियल ने सनी को अप्रोच किया और उन्होंने मना कर दिया। डेनियल ने सनी का फोन नंबर और ईमेल आईडी ले ली थी। 

सनी डेनियल 3 जन्मदिन स्पेशल: डेनियल को डेट करते हुए इस बात को लेकर कन्फ्यूज थी सनी लियोन

वहीं सनी के मना करने के बाद भी डेनियल उन्हें लगातार फूल और ईमेल भेजते रहे। उस वक्त सनी की मां का निधन हुआ था और साथ ही वो ब्रेकअप से बाहर आई थीं। सनी को इन सबसे बाहर निकलने में दो महीने लगे और आखिरकार वो डेनियल के साथ डेट पर गईं लेकिन सनी को समझ नहीं आ रहा था कि वो डेनियल को डेट करके सही कर रही हैं या गलत। 

https://www.bharatkhabar.com/netflixs-very-controversial-show-13-reasons-why-has-brought-a-lot-of-good-news-to-the-viewers/

साथ ही डेनियल और सनी अपनी पहली डेट पर पांच घंटे तक साथ रहे। दोनों ने खूब बातें की। सनी भी डेनियल से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने डेनियल को एक बहुत बड़ा बुके भेजा और दो महीने तक ना मिलने के लिए एक सॉरी नोट भी लिखा। कुछ और दिन डेट करने के बाद सनी ने आखिरकार साल 2011 में सिख और जेविश रीति के अनुसार डेनियल से शादी कर ली। सनी खुद कई बार बता चुकी हैं कि डेनियल एकदम हसबैंड मटिरियल हैं।

सनी डेनियल जन्मदिन स्पेशल: डेनियल को डेट करते हुए इस बात को लेकर कन्फ्यूज थी सनी लियोन

बता दें कि शादी के बाद सनी और डेनियल ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला। जब सनी ने बॉलीवुड में आने का फैसला किया तो डेनियल ने भी उनका साथ दिया। शूट हो या कोई इंटरव्यू, डेनियल को सनी के साथ हमेशा देखा जाता है। डेनियल, सनी के पति के अलावा उनके फुल टाइम मैनेजर भी हैं। सनी बिना डेनियल की रजामंदी के किसी भी फिल्म को हां नहीं करती हैं। तीन बच्चों की मां सनी लियोनी हमेशा बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।

Related posts

‘भाभी जी घर पर हैं’ के मलखान का निधन, क्रिकेट खेलते हुए अचानक गिरे, नाक से खून बहा, हुई मौत

Rahul

हथिनी कुंड बैराज का पानी दिल्ली में लाएगा बाढ़, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

mohini kushwaha

कोरोना वायरस का कहर जारी, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 1 लाख 12 हजार के पार

Shubham Gupta