September 27, 2023 2:38 pm
मनोरंजन भारत खबर विशेष शख्सियत

जन्मदिन विशेषः शो मैन सुभाष घई ने दी जबरदस्त फिल्में और सुपरहिट हिरोइन

show जन्मदिन विशेषः शो मैन सुभाष घई ने दी जबरदस्त फिल्में और सुपरहिट हिरोइन

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शो मैन सुभाष घई आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं।अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई। उनकी फिल्मों में काम करने वाली हिरोइने भी सुपरहिट हो गईं।आइये जानते हैं शो मैन की जिंदगी से जुड़े किस्से-

 

show जन्मदिन विशेषः शो मैन सुभाष घई ने दी जबरदस्त फिल्में और सुपरहिट हिरोइन

बता दें कि सुभाष घई ने बॉलीवुड में निर्देशन की शुरुआत फिल्म ‘कालीचरण’ से किया था। इस फिल्म में चर्चित एक्टर शत्रुघन सिन्हा लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह जबरदस्त हिट हुई थी। सुभाष घआई का जन्म 24 जनवरी को हुआ था और वो मुंबई हीरो बनने आए थे।

सुभाष घई के साथ एक अजीब चीज है।उन्हें म अक्षर बेहद पसंद है और इस नाम की ही एक्ट्रेस को वो पसंद करते थे जैसे माधुरी और मनीषा कोइराला। इस चक्कर में उन्होंने कई हिरोईनों के नाम बदल दिए। उन्होंने महिमा चौधरी और मनीषा शेषाद्री का नाम बदल दिया।उनकी पत्नी का नाम भी मुक्ता है और उनके बैनर का नाम भी मुक्ता आर्टस है।

सुभास घई ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी वो भी हर जॉनर के। कालीचरण, कर्ज, विधाता, हीरो, मेरी जंग, राम लखन,खलनायक, परदेस, ताल जैसी सुपरहिट फिल्में दी।हीरो बनने आए सुभास घई ने निर्देशक बन करव बॉलीवुड तो तमाम हिट फिल्में और जबरदस्त सुपरहिट हिरोइनें दी।बॉलीवुड में उनका काम अतुलनीय है।

Related posts

बहन रिद्दीमा को भी पसंद है आलिया-रणबीर की जोड़ी! गिफ्ट किया ये खूबसूरत गिफ्ट

rituraj

बर्कशायर में टीपू सुलन की बंदूक की कीमत लगी 1 लाख 7 हजार पौंड

bharatkhabar

“एेश्वर्या काफी प्रेरणादायक : अनुष्का शर्मा

Anuradha Singh