मनोरंजन featured भारत खबर विशेष

बर्थडे स्पेशल-बॉलीवुड के चिंटू की ऐसी है निजी जिदंगी, इन फिल्मों में किया दमदार रोल

rishi kapoor birthday बर्थडे स्पेशल-बॉलीवुड के चिंटू की ऐसी है निजी जिदंगी, इन फिल्मों में किया दमदार रोल

नई दिल्ली।  बॉलीवुड के बॉबी कहे जाने वाले ऋषि कपूर आज फिल्म जगत की ऐसी हस्ती है जो किसी की महचान के मोहताज नहीं है। आज ऋषि कपूर अपना बर्थडे मना रहे हैं। आज हम आपको ऋषि कपूर की जिंदगी से जुड़े उन राजों को खोलने वाले हैं जो शायद ही आपको पता हो। ऋषि कपूर ने फिल्मी दुनिया में 45साल पहले कदम रखा था। हालांकि उनका शुरूआती सफर कुछ खास नहीं रहा लेकिन फिल्म ‘बॉबी‘ के बाद ऋषि कपूर का करियर चल निकला और वो 80 से 90 के दशक में उन्हें सबसे ज्यादा फेम हासिल किया। हालांकि बॉलीवुड में उनका जलवा आज भी कम नहीं है।

ऋषि कपूर
ऋषि कपूर

बॉलीवुड में ऋषि कपूर उन एक्टर में शुमार किए जाते हैं जो अपनी बात को बेबाक होकर रखते हैं। बता दें कि ऋषि की पहली फिल्म ‘बॉबी’ 1973 में रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि ऋषि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल कपाड़िया को पसंद करने लगे थे। वह प्रपोज भी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दिलचस्प बात यह है कि वह उस दौरान नीतू सिंह को भी डेट कर रहे थे।

नीतू और ऋषि की प्रमे कहानी

बॉलीवुड में आज ऋषि कपूर और नीतू सिंह बेहतर और कामयाब कपल के रुप में जाने जाते हैं। दोनों ने पहली फिल्म ‘जहरीला इंसान’ की थी जो कि बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। उस समय नीतू की उम्र महज 14 साल थी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। फिल्म के सेट पर ऋषि अक्सर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी लेकिन शायद यही तकरार धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और फिर प्यार हो गया।

22 जनवरी 1980 ऋषि कपूर और नीतू सिंह शादी के बंधन में बंध गए। कपूर खानदान के नियम के मुताबिक उनके घर की कोई भी बहू फिल्में नहीं करती। इस धर्म को भी नीतू ने बखूबी निभाया। कहा जाता है कि जब नीतू को फिल्में छोड़कर ग्रहणी बनने के लिए कहा गया तो नीतू ने साइन की हुई फिल्मों का एडवांस तुरंत लौटा दिया था।

शादी के बाद नीतू का फिल्मों से दूर जाना लोगों को अखरा और एक नया विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त कहा गया था कि उनसे जबरदस्ती फिल्में छुड़वाई गई हैं हालांकि बाद में नीतू ने ऋषि का साथ दिया। नीतू ने कहा था कि फिल्में छोड़ने का निर्णय उनका खुद का था।

फिल्मों में दमदार रोल 

ऋषि कपूर
ऋषि कपूर

फिल्म- लैला मजनू

ऋषि कपूर की यह फिल्म साल 1976 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने मजनू की भूमिका को निभाया था। इस फिल्म से उन्हें एक अलग पहचान मिली। साल 1976 में आई ‘लैला मजनू’ सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

फिल्म- लव आज कल

अपने लंबे फिल्मी सफर के बाद ऋषि कपूर इस फिल्म में एकदम अलग अंदाज में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने एक सरदार का किरदार निभाया था। फिल्म ‘लव आज कल’ में उनके साथ सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी।

फिल्म- अग्निपथ

इस फिल्म में ऋषि कपूर पहली बार दमदार नेगेटिव किरदार में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘राउफ लाला’ था। उनके इस किरदार की दर्शकों ने काफी सराहना की थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। ‘अग्निपथ’ में उनके साथ एक्टर ऋतिक रोशन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म- डी-डे

ऋषि कपूर की यह फिल्म साल 2013 में आई थी। मुंबई के माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम पर बनी इस फिल्म में उन्होंने दाऊद के किरदार को निभाया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा एक्टर इरफान खान और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म- कपूर एंड संस

इस फिल्म में ऋषि कपूर ने 90 साल के दादा जी का रोल किया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘अमरजीत’ है। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ एक्टर सिद्धार्थ कपूर, अलिया भट्ट और फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी।

फिल्म- 102 नॉट आउट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर की यह फिल्म इसी साल आई है। इस फिल्म में उन्होंने 75 साल के बेट का रोल किया है। वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन ने उनके पिता का किरदार निभाया है जिसकी उम्र 102 साल है।

फिल्म- मुल्क

बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘मुल्क’ में भी ऋषि कपूर का किरदार एकदम अलग था। इस फिल्म में उन्होंने बनारस के वकील ‘मुराद अली मोहम्मद’ का ऐसा रोल किया था जिसके भतीजा आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होता है। फिल्म मुल्क में ऋषि कपूर के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिका में हैं। आपको बता दें कि आज भी बॉलीवुड में ऋषि कपूर अपनी एक्टिंग का जलवा कायम करें हुए हैं। मुल्क ऋषि कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म है।

ये भी पढ़ें:-

आरके स्‍टूडियो बेचने पर ऋषि कपूर का छलका दर्द, दिल पर पत्‍थर रखकर बेच रहे हैं

श्रीदेवी को लेकर ट्रोल हुए ऋषि कपूर, लोगों ने कहा उम्र हो गई है

पाक चुनाव में इमरान खान की जीत को लेकर ऋषि कपूर ने दिया बड़ा बयान, आप भी जाने

Related posts

20 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

सीएम केजरीवाल ने केंद्र से की अपील, रद्द की जाएं CBSE परिक्षाएं

pratiyush chaubey

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड सहित 3 आतंकवादी ढेर ,चार दिन में 45 जवान शहीद

bharatkhabar