मनोरंजन शख्सियत

जन्मदिन विशेषः रातों-रात में मिली थी शोहरत, कुछ ऐसा रहा दीपिका का अब तक का सफर

deepika जन्मदिन विशेषः रातों-रात में मिली थी शोहरत, कुछ ऐसा रहा दीपिका का अब तक का सफर

नई दिल्ली। शांति गर्ल दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रहीं है। दीपिका आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने तक उन्होंने बहुत मेहनत की और काफी संघर्ष किया। दीपिका ने बॉलीवुड में ओम शांति ओम से शुरुआत की थी। फिल्म में दीपिका के साथ थे शाहरुख खान। फिल्म जबरदस्त हिट रही और दीपिका रातों-रात सबकी नजरों में आ गईं। दीपिका की ये कहानी अधूरी है क्योंकि कई लोगों को लगता है कि ये दीपिका की पहली फिल्म थी और इसी फिल्म से दीपिका ने पर्दे पर कदम रखा था, लेकिन सच्चाई कुछ और है।

 

deepika जन्मदिन विशेषः रातों-रात में मिली थी शोहरत, कुछ ऐसा रहा दीपिका का अब तक का सफर

दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में 5 जनवरी 1986 को हुआ। वह बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। बेंगलुरू में पली-बढ़ी दीपिका की मातृभाषा कोंकणी है। उन्होंने बचनप में ही राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में बैडमिंटन खेला था। इसी खेल के चलते दीपिका को गजब की हाईट और पर्सनालिटी मिली।

दीपिका ने ओम शांति ओम फिल्म से पहले हिमेश रेशेमिया के एलबम सांग में पहली बार काम किया था। इसके बाद वो टीवी एडवरटाईजमेंट में नजर आईं थीं। इनसबके बावजुद दीपिका को नाम नहीं बन पाई। इसके बाद दीपिका को मौका मिला शांति प्रिया बनने का। इस फिल्म के जबदस्त हिट होते ही बॉलीवुड गलियारों में शोर मच गया। उनके इस चार्म को देखते हुए लगा कि दीपिका जल्द ही बॉलीवुड में छा जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस फिल्म के बाद दीपिका ने चार बड़ी फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म हिट नहीं रहीं। हालांकि दीपिका को हर फिल्म में नोटिस किया गया।

इसके बाद दीपिका ने कॉकटेल में काम किया जो उनके फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म के बाद दीपिका एक बार फिर सबकी नजरों में आ गईं। उसके बाद हाउसफुल, ,देसी बॉयज, चेन्नई एक्सप्रेस, ये जवानी है दीवानी, रेस-2, राम-लीला, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में कर सबको अपनी एक्टिंग से अपना दीवाना बना लिया।

अपने करियर के साथ-साथ दीपिका अपने अफेयर के कारण भी चर्चा में रहीं। बचना ए हसीनों के वक्त से दीपिका का अफेयर रनबीर कपूर के साथ शुरु हुआ। दीपिका का प्यार सबको दिखने लगा, लेकिन इनके बीच कुछ ऐसे हालात पैदा हुए की दोनों अलग हो गए। इस ब्रेकअप का असर दीपिका के करियर और लाइफ दोनों पर पड़ा। इसके बाद दीपिका का नाम सिद्धार्थ माल्या, धोनी, युवराज जैसे कई बड़े नामों के साथ जुड़ा। कुछ वक्त से उनका नाम उनके सफल को-एक्टर रणवीर सिंह के साथ जुड़ रहा है।

खबर ये भी है कि आज ही के दिन दोनों सगाई भी कर सकते हैं। फिल्म में भले ही राम औ लीला एक न हो सकें, लेकिन असल जिंदगी में बॉलीवुड की यह सबसे हॉट और हैपनिंग जोडी एक हो सकती है। कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह श्रीलंका जाते एयरपोर्ट पर नजर आए।

Related posts

बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार पाए गए कोरोना पॉजिटिव, लेकिन इस कारण नहीं हुए अस्पताल में भर्ती

Rani Naqvi

RAJ KUNDRA CASE: पुलिस पूछताछ में राज कुंद्रा से लड़ने लगी शिल्पा, पुलिस ने शांत कराया…

Shailendra Singh

फिर रश्मि ने दिखाया अपना हॉट अवतार, इस बार पिंक बिकिनी में किया पोज़

Hemant Jaiman