मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल: क्या आप जानते हैं माधुरी की लाइफ से जुड़ी ये खास बातें

mkk बर्थडे स्पेशल: क्या आप जानते हैं माधुरी की लाइफ से जुड़ी ये खास बातें

मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया में धक-धक गर्ल नाम से पहचान बनाने वाली बेहतरीन अदाकारा माधुरी दीक्षित अपना 50वां जन्म दिन मना रही हैं। माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ। बॉलीवुड में इतने साल पूरे करने के बाद भी उनका जादू और करिश्मा बरकरार है। आइए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जूड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

mkk बर्थडे स्पेशल: क्या आप जानते हैं माधुरी की लाइफ से जुड़ी ये खास बातें

माधुरी की परवरिश

बता दें कि माता पिता की लाडली रही माधुरी को बचपन से ही डॉक्टर बनने की चाह थी। माधुरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से की, बाद में उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीए किया। जब वह केवल तीन साल की थीं तो उन्होंने डांस सीखना शुरू कर दिया था। लेकिन आठ साल की उम्र होने के बाद उन्होंने क्लासिकल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और वह उनका पहला बड़ा परफोर्मेंस था। टीन ऐज में आने के बाद माधुरी अपनी बहनों के साथ डांस क्लासेस लेने लगी और वहां वो बच्चों को डांस सिखाने लगी।

mk बर्थडे स्पेशल: क्या आप जानते हैं माधुरी की लाइफ से जुड़ी ये खास बातें

फिल्मी करियर की शुरूआत

माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फ़िल्म ‘अबोध’ से की थी। हालांकि उनकी ये फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई। माधुरी को अपने शुरुआती फिल्मी करियर में कई असफलताओं का सामना करना पड़ा। लेकिन 1988 में आई फ़िल्म ‘दयावान’ में अपने से 21 साल बड़ी उम्र के एक्टर विनोद खन्ना के साथ दिए गए उनके किस सीन ने उस वक़्त तहलका मचा दिया था। हालांकि बाद में इस सीन की काफी आलोचना भी की गई।

माधुरी के फिल्मी करियर में उनको पहचान दिलाई सन 1988 में आई फिल्म तोजाब ने जिसका निर्देशन आई एन चंद्रा ने किया था। इस फ़िल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। इस फ़िल्म का गाना ‘एक दो तीन…’ आज भी माधुरी दीक्षित का आइकॉनिक सांग माना जाता हैं। यहां से एक्टर अनिल कपूर ही नहीं बल्कि कोरियोग्रफेर सरोज ख़ान के साथ भी माधुरी की एक ज़बरदस्त बॉन्डिंग बनीं जो कई कामयाब फ़िल्मों तक जारी रही। तेज़ाब के बाद फिर माधुरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिंदी सिनेमा में बैक-टू बैक कई हिट फ़िल्में दी। चार्मिंग अनिल कपूर के साथ उन्होंने तकरीबन बीस फ़िल्मों में काम किया जिनमे से ज्यादातर फ़िल्में सुपरहिट साबित हुई।

mm बर्थडे स्पेशल: क्या आप जानते हैं माधुरी की लाइफ से जुड़ी ये खास बातें

रिलेशनशिप को लेकर इनके साथ रहीं चर्चा में

अगर माधुरी के रिलेशनशिप की बात करें तो उनका नाम अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त तक के साथ जूड़ा। अनिल कपूर के साथ माधुरी का नाम फिल्म राम लखन के दौरान जोड़ा गया था। वहीं संजय दत्त को लेकर उनके एफेयर के चर्चें फिल्म साजन के दौरान सुनने को मिले। हालांकि संजय के साथ उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और टाडा मामले में संजय दत्त के जेल जाने के बाद माधुरी ने संजय से दूरियां बना ली।

mo बर्थडे स्पेशल: क्या आप जानते हैं माधुरी की लाइफ से जुड़ी ये खास बातें

भारत से लेकर पाक तक मशहूर हैं माधुरी

माधुरी के चर्चे इंडिया ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी काफी मशहूर हैं। जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो पाकिस्तानियों ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे अगर तुम हमे माधुरी दीक्षित दे दो। माधुरी के अभिनय और हुस्न के कायल उनके फैन पूरी दुनिया में हैं। फेमस चित्रकार एम एफ हुसैन साहब तो माधुरी के इतने मुरीद थे कि उन्होंने माधुरी को लेकर फ़िल्म तक बना दी थी।

शादी

माधुरी दीक्षित की शादी डा.श्रीराम नेने के साथ 1999 में हुई। उनके दो बच्चे हैं- रियान और एरिन नेने। आमिर के साथ दिल, सलमान के साथ ‘हम आपके हैं कौन’, तो शाह रुख़ के साथ दिल तो पागल है जैसी कामयाब फ़िल्में दे चुकीं माधुरी ने अपने समय के तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। फिलहाल, वे फ़िल्मों से दूर हैं और पति और परिवार के साथ खुशहाल ज़िंदगी जी रही हैं। माधुरी अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों और स्क्रीनिंग आदि में नज़र आ जाती हैं।

mn बर्थडे स्पेशल: क्या आप जानते हैं माधुरी की लाइफ से जुड़ी ये खास बातें

Related posts

सलमान की दुल्हन बनने पर मां सलमा ने दी कटरीना को बधाई, बहन ने शेयर की फोटो

mohini kushwaha

अमिताभ संग काम करने में डर नहीं लगा : तापसी पन्नू

bharatkhabar

कुछ इस अंदाज में शाहरुख ने बयां की अपनी खुशी

Anuradha Singh