मनोरंजन

बिपाशा नहीं हैं प्रेग्नेंट, फिर क्यों काट रहीं हैं अस्पताल के चक्कर

bipasha बिपाशा नहीं हैं प्रेग्नेंट, फिर क्यों काट रहीं हैं अस्पताल के चक्कर

मुंबई। बॉलीवुड में शादी के बाद अक्सर अभिनेत्रियों की प्रेग्नेंट होने की खबरें आने लगती हैं। हाल ही में बिपाशा को एक क्लीनिक के बाहर देखा गया जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इस कपल के घर में जल्द खुशियां आने वाली हैं। इन सारी खबरों को बिपाशा बसु ने बकवास बताया है।

 

bipasha बिपाशा नहीं हैं प्रेग्नेंट, फिर क्यों काट रहीं हैं अस्पताल के चक्कर

बिपाशा ने कहा कि उनके प्रेग्नेंट होने की बात पूरी बकवास है। उनके अस्पताल जाने की वजह कुछ और है। उन्होंने कहा कि करण के पेट में इन्फेंक्शन हुआ था और इसलिए हम अस्पताल गए थे। बिपाशा के प्रेग्नेंट होने की खबरें कुछ वक्त पहले आईं थीं तब भी उन्होंने ट्वीट कर ये बात साफ की थी।

इस बार भी बिपाशा ने कहा कि प्रेग्नेंट होने को लेकर जो उत्सुकता है वो स्वीट है, लेकिन साथ में परेशान भी करती है।बिपाशा ने लिखा कि हम अभी बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं. जब हम प्लान करेंगे तो यह खुशखबरी होगी जिसे मैं अपने चाहने वालों के साथ खुद शेयर करूंगी। हमेशा अनुमान लगाते रहना परेशान करता है। मैं सबकुछ साफ करने वाली इंसान हूं। इसलिए जो कुछ भी लिखा जाता है उस पर यकीन ना करें, धन्यवाद।

Related posts

झुंझुनू के प्रत्यूष को मिली डांस इंडिया डांस की कैप

Rani Naqvi

मिर्जापुर के बाद बिच्छू का खेल में दिव्येंदु शर्मा ने लगाया तड़का, दर्शकों के दिलों-दिमाग में छाए डायलॉग

Trinath Mishra

छोटे पर्दे के सबसे फेमस एक्टर्स में से एक कुशल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन,  फंदे से लटकी मिली बॉडी

Rani Naqvi