Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

परिवार के साथ बाला जी दर्शन करने जा रहा था युवक, बाइक सवार बदमाशों ने मार दी गोली

f1efdf1f e2b4 4b92 b587 0463d963cd2d परिवार के साथ बाला जी दर्शन करने जा रहा था युवक, बाइक सवार बदमाशों ने मार दी गोली

हरदोई से आशीष सिंह की रिपोर्ट

हरदोई। जनपद में आए दिन बदमाशों का खौु बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज दिन निकलते ही सिर्फ बदमाशों की ही चर्चा होती है। ये सब देखकर ऐसा लगता है कि बदमाशों में पुलिस का डर अब खत्म हो चुका है। खुलेआम बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला आज हरदोई से आया है, जहां परिवार के साथ मंदिर जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। गोली की आवाज सुनने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। जिसके के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ि़त को अस्पताल में भर्ती कराया गया-

बता दें कि बदमाशों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। क्योंकि आए दिन किसी न किसी क्षेत्र से बदमाशों से संबंधित घटनाएं होती रहती हैं। अगर ये कहें कि बदमाशों के हौसले पुलिस के दम पर बुलंद हो रहे हैं तो यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। आए दिन अपराध की सूची में घटनाएं बढ़ने पर है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को घटना होने बाद तब ही पता चलता है जब किसी के द्वारा फोन पर जानकारी दी जाती है। ऐसी एक घटना हरदोई में देहात कोतवाली के लखनऊ रोड पर घटित हुई है, जहां परिवार के साथ मंदिर जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के कंधे पर लगी है। जिसके बाद युवक घायलावस्था में गिर गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

आटो रिक्शा में युवक को मारी गोली-

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अपने परिवार के साथ आटो रिक्शा से बाला जी मन्दिर दर्शन के लिये जा रहा था। तभी अचानक आए अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद परिवार के लोगों के मन में डर का माहौल बन गया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों की तालाश में जुट गई है।

Related posts

शताब्दी ट्रेन के आखिरी कोच में लगी भीषण आग

Sachin Mishra

कोर्ट में वकील गवाह मैनेज नही किया तो अपराधियों ने हत्या कर दी !

Atish Deepankar

यूपी में 20 IAS अफसरों के तबादले, मृत्युंजय कुमार नारायण बने सीएम सचिव

Rahul srivastava