featured यूपी

भारत की सेर पर निकले विदेशी जोड़े को बाइक ने मारी टक्कर, पुलिस ने कराया इलाज

up भारत की सेर पर निकले विदेशी जोड़े को बाइक ने मारी टक्कर, पुलिस ने कराया इलाज

मेरठ। बाइक से भारत भ्रमण पर निकला विदेशी जोड़ा चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। नानू के निकट सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गयी। हादसे में घायल विदेशियों का पुलिस ने स्थानीय नर्सिंग होम में उपचार कराया। पुलिस अब दोनों को दिल्ली भेजने की तैयारी में जुटी है।

बता दें कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक जर्मनी निवासी स्टूबर्क डेनमार्क निवासी अपनी दोस्त जीनत के साथ ऋषिकेश घूमने गया था। वापस लौटते समय नानू पुल चौराहे पर शामली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अपाचे बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी अपनी बाइक अपाचे से सवार होकर मौके से फरार हो गया। विदेशी नागरिकों की हादसे में घायल होने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को नगर के ईश्वर नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया।

 वहीं चिकित्सक डॉ सुनील त्यागी के मुताबिक दोनों के पैर में फ्रेक्चर है, बाकी उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। घायल स्टूबर्क ने बताया कि वह दिल्ली के चितरंजन पार्क में किराए के कमरे में रहता है। दोनों 25 सितम्बर को भारत घूमने आए थे। पुलिस ने दोनों के पासपोर्ट और वीजा चैक कर उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस दोनों को दिल्ली भेजने की तैयारी में जुटी है।

rp shanu bharti भारत की सेर पर निकले विदेशी जोड़े को बाइक ने मारी टक्कर, पुलिस ने कराया इलाज शानू भारती

Related posts

सरकार CBI को सौंप सकती है अवैध खनन का मामला – पर्रिकर

Pradeep sharma

हाथरस मामले में फरार हत्यारोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित

sushil kumar

राहुल गांधी को सहारनपुर दौरे से रोकने लिए प्रशासन सख्त

piyush shukla