बिहार

नीतीश कुमार के भोज में भाजपा विधायक होंगे शामिल, पर मांझी नहीं

nitish kumar 2 नीतीश कुमार के भोज में भाजपा विधायक होंगे शामिल, पर मांझी नहीं

पटना। ​मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सोमवार को रात्रि भोज दिया है जिसमें भाजपा के विधायकों के शामिल होने की खबर से सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शामिल नहीं होंगे।

nitish kumar 2 नीतीश कुमार के भोज में भाजपा विधायक होंगे शामिल, पर मांझी नहीं

नीतीश कुमार ने विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को सोमवार को अपने सरकारी आवास पर भोज पर आमंत्रित किया है। बजट सत्र के आखिरी में भोज की परंपरा रही है। इसी परंपरा के तहत भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

पिछले कई वर्षो से भाजपा और नीतीश कुमार के रिश्तों में दूरियां बनी हुयी है। भोज में बीजेपी विधायकों के शामिल होने की संभावना हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया जीतन राम मांझी आज दिल्ली रवाना हो गये हैं जिससे वह सीएम के भोज में शामिल नहीं होंगे।
विपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भोज में भाजपा विधायक शामिल होंगे। लेकिन 2009 में जदयू ने अतिथि देवो भवः की लाज नहीं रखी थी। 

Related posts

मुख्य सचिव ने की आला-अधिकारियों के साथ बैठक, जन समस्याओं से जुड़ने के दिए निर्देश

Ankit Tripathi

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक लाख से अधिक मकानों की मंजूरी

bharatkhabar

औरंगाबाद में ट्रिपल मर्डर केस, पुलिस ने पांच को पकड़ा

Anuradha Singh