featured देश बिहार राज्य

बिहारःउपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा आज UPA में हो सकती है शामिल

बिहारःउपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा आज UPA में हो सकती है शामिल

बिहारः पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) आज संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शामिल हो सकती हैं। गौरतलब है कि रालोसपा ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से गठबंधन तोड़ लिया था। खबर के अनुसार दिल्ली में आयोजित की गई महागठबंधन की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल होने का फैसला करेंगे।

 

बिहारःउपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा आज UPA में हो सकती है शामिल
बिहारःउपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा आज UPA में हो सकती है शामिल

इसे भी पढ़ेंःनाराजगी के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के एक सीनियर नेता के हवाले से मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी और यूपीए के सहयोगी दलों के बीच बातचीत लगभग तय हो गई है। औपचारिक तौर पर संप्रग (यूपीए) में शामिल होने का घोषणा कुशवाहा बृहस्पतिवार को यानी कि आज एक संवाददाता सम्मेलन में कर सकते हैं।

राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी और कांग्रेस के कई बड़े नेता घोषणा के दौरान उपस्थित रह सकते हैं। खबर के मुताबिक विपक्षी नेता शरद यादव भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःपटना में आज RLSP की बैठक, उपेंद्र कुशवाहा कर सकते है NDA छोडने का ऐलान

सीनियर कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने कुशवाहा के भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोड़ने के बाद उनसे मुलाकात की थी। (यूपीए) का मानना है कि उससे हाथ मिलाने का कुशवाहा का फैसला उसे बिहार में राजग के खिलाफ माहौल बनाने में मदद करेगा।बीजेपी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोजपा राजग के अन्य सहयोगी दल हैं।

महेश कुमार यादव

Related posts

मेादी की सलाह: महात्मा गांधी के जन्मदिन पर सांसद करेंगे पदयात्रा

bharatkhabar

LIVE: सत्ता मुख के मोह में देश को जेल खाना बनाया: पीएम मोदी

Rani Naqvi

केजरीवाल का रेलवे स्टेशन पर विरोध, महिलाओं ने दिखाई चूड़ियां

shipra saxena