बिहार

बिहटा के बने रेडिमेड कपड़े अब विदेशो में बिकेंगे

ca6f667a b8e2 48bf 8f50 9940708537c5 बिहटा के बने रेडिमेड कपड़े अब विदेशो में बिकेंगे

पटना। बहुत जल्द ही बिहटा के कपड़े देश नही बल्कि विदेशो में भी बिकेगें। इसके लिए राज्य सरकार बिहटा में यहां 119 एकड़ में टेक्सटाइल पार्क की निर्माण की दिशा में अब तेजी से आगे बढ़ने लगा है। जहां तीन एकड़ में कलसटर तथा और पर रेडिमेड कपड़ों का एक बड़ा निर्माण केन्द्र बनाया जाएगा। राज्य सरकार विदेशी कंपनियों को यहां आने के लिए आमंत्रित कर चुकी है। उम्मीद है कि विदेशी कंपनी एक दो माह में उद्योग विभाग के बुलावे पर पूंजी निवेश के लिए आ सकती है।

ca6f667a b8e2 48bf 8f50 9940708537c5 बिहटा के बने रेडिमेड कपड़े अब विदेशो में बिकेंगे
विश्व बैक ने एक रिपोर्ट यह बताया है कि बिहार में कपड़ा उद्योग के लिए काफी संभावनाएं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां का श्रम संसाधन अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी सस्ता है। कपड़ा उद्योग में यहां के हजारों श्रमिक देश के कोने-कोने में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे है। यदि कपड़ा उद्योग को बढ़ावा दिया जाए तो बिहार इस दिशा में काफी आगे बढ़ सकता है।
विश्व बैक की रिपोर्ट के बाद उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के साथ तीन सदस्यीय टीम बांग्लादेश का दौरा भी कर चुकी है और वहां इस काम से जुड़ी बांगला देश के साथ-साथ यूरोप व अमेरिका की बड़ी कंपनी से बात भी कर चुकी हैं। जिसके लिए उन कंपनियों ने यहां निवेश करने के लिए हामी भी भर चुकी है। राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने लगी है।

Related posts

जेडीयू का Final Decision, एनडीए के साथ केंद्र में कभी साथ नहीं रहेंगे

bharatkhabar

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में नाव पलटने से 20 लोग हुए लापता

Nitin Gupta

मस्तान पर कार्यवाई करने से डर रहे नीतीश: सुशील मोदी

kumari ashu