Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

बिहार के दो मजदूर हुए मॉब लिंचिंग के शिकार

mob lynching in chennai 1530538358 बिहार के दो मजदूर हुए मॉब लिंचिंग के शिकार

देशभर में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पहले त्रिपुर, फिर महाराष्ट्र और अब चेन्नई। चेन्नई शहर के तेयनामपेट इलाके में भीड़ ने बच्‍चा चोरी करने के संदेह में बिहार के दो मजदूरों को बुरी तरह से पीट दिया। शनिवार शाम को हुई इस घटना में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज स्‍टैनली मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। वहीं इस मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस की मानें तो दोनों मजदूर चेन्नई मेट्रो के लिए काम करते हैं। इनका नाम बी गोपाल साहू और के विनोद बिहारी है। दोनों को स्‍टैनली मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉक्‍टरों का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।mob lynching in chennai 1530538358 बिहार के दो मजदूर हुए मॉब लिंचिंग के शिकार

जांच अधिकारी ने बताया कि गोपाल और विनोद अपने साथी मजदूरों के साथ मेट्रो साइट से लौट रहे थे। स्‍थानीय लोगों को संदेह था कि ये लोग एक बच्‍चे का अपहरण करना चाहते हैं। इसी शक के आधार पर भीड़ ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। बताते चलें कि तमिलनाडु में 14 अप्रैल से 10 मई के बीच पांच लोग भीड़ के शिकार हो चुके हैं।

Related posts

Corona Case In India: बीते 24 घंटे में मिले 9,195 कोरोना केस, 302 लोगों की हुई मौत

Rahul

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 23.53 करोड़

Neetu Rajbhar

आजम खान बोले डीएम, कलेक्टर से मायावती के जूते पोंछवाएंगे, डरना मत तुम लोग

bharatkhabar