दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के 5 परिजनों की बिहार में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना बिहार के लखीसराय जिले में आज यानी मंगलवार सुबह घटित हुई। जब एसयूवी का एक ट्रक से टकरा गया जिससे बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों की मौके पर मौत हो गई। वही पुलिस ने इस घटना में चार अन्य लोगों के घायल होने की खबर दी है।
ट्रक की चपेट में आने से एसयूवी बुरी तरीके से प्रभावित हो गई है। हालांकि इस घटना के बाद ट्रक चालक और हेल्पर भागने में सफल रहे।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा की अतिरिक्त पुलिस निर्देशक ओपी सिंह की बहन का दाह संस्कार कर दो महिलाओं समेत पीड़ित लोग पटना से जमुई लौट रहे थे।
ओपी सिंह की बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की बहन से शादी हुई है।
मृतकों की पहचान लालजीत सिंह (मृत महिला का पति), नेमानी सिंह, अमित शंकर उर्फ राम चंद्र सिंह, सुनीता देवी, अनीता देवी और चालक चेतन कुमार के रूप में हुई है।
वहीं घायलों की भी पहचान हो गई है जिनमें से एक का नाम वाल्मीकि सिंह और दूसरे का प्रसाद कुमार बताया जा रहा है अन्य दो घायल की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इन सभी घायलों को सिकंदरा उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब इन सभी घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।