December 7, 2023 1:39 am
featured बिहार राज्य

बिहार: मिड-डे मील खाना खाने से 50 छात्र हुए बीमार

mid day meal 1 1 बिहार: मिड-डे मील खाना खाने से 50 छात्र हुए बीमार

बिहार के भोजपुर जिला स्थित एक माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील का खाना खाने से 50 से अधिक छात्र बीमार पड़ गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों द्वारा साझा की गई है। यह मामला जिले के पिरो थाना अंतर्गत हरनावा टोला से संबंधित है। पीड़ित छात्रों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पिरो में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी छात्रों की स्थिति स्थिर है।

पुलिस अधिकारी ने बताया है स्कूल प्रशासन ने मिड डे मील के खाने के बाद सभी छात्रों को एल्बेंडाजोल की गोलियां दी थी। जिसके बाद अधिकांश छात्र पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत करने लगे।

जिसके पास स्कूल के शिक्षकों ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। तात्कालिक रूप से छात्रों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिक्षक विभाग मामले की जांच कर रहा है। 

Related posts

आतंकियो का शव अब परिवारवालों को नही मिलेगा

Breaking News

राम जन्म भूमि पूजन की कैसी चल रहीं तैयारियां?

Mamta Gautam

बेटे को कंधे पर लादकर घूमा पिता, पीएम मोदी ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

shipra saxena