बिहार के किशनगंज से मिली एक असामान्य घटना ने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोगों को ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल, एक दूल्हे को अपने कंधे पर अपनी नवविवाहित दुल्हन के साथ नदी पार करते हुए देखा गया।
घटना सोमवार की है, जब डोली दूल्हा-दुल्हन के साथ लौट रही थी उसी दौरान वो कनकई नदी की जोरदार धाराओं में फंस गई। सभी लोग नाव पर सवार होकर नदी का आधा हिस्सा पार कर गए, लेकिन कुछ देर बाद नाव आगे नहीं जा सकी।
बाकी बरातियों ने पैदल ही नदी पार की, लेकिन वहीं दुल्हन फंस गई। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दूल्हे ने अपनी पत्नी को उसकी सुरक्षा के लिए पानी में नहीं उतरने दिया। इसके बाद दूल्हा शिव कुमार उसके बचाव में आया और अपनी नवविवाहिता को अपने कंधे पर उठाकर कनकई नदी पार करवाई।
दूल्हे ने जहां दुल्हन को अपने कंधे पर उठा लिया, वहीं वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की कई तस्वीरें और वीडियो बना ली और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे….7 वचन निभाने का वादा ऐसे ही थोड़े किया है…प्रमाण देख लीजिए…..#किशनगंज में सिंघीमारी कनकई नदी के पलसा घाट का नजारा…बाढ़ में दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार कर रहा है….#bihari #marriage pic.twitter.com/woI3exCRM7
— Anamika amber’ainaa’ انامیکا عنبر اوجھا۔ (@AnamikaamberA) June 29, 2021
ट्विटर पर अपलोड हुई इस वायरल वीडियो पर लिखा था कि
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे….7 वचन निभाने का वादा ऐसे ही थोड़े किया है…प्रमाण देख लीजिए…..#किशनगंज में सिंघीमारी कनकई नदी के पलसा घाट का नजारा…बाढ़ में दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार कर रहा है….
वीडियो वायरल होते ही यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
पहले भी ऐसी ही वीडियो हो चुकी है वायरल
इससे पहले भी बिहार में ऐसी कई घटनाएं देखी जा चुकी हैं। कुछ दिन पहले गोपालगंज में बाढ़ के कारण एक और दुल्हन का घर बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया था। दोनों पक्षों ने समझदारी दिखाई और दूल्हा नाव लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया।