featured बिहार

बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से मौत

MAUT बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से मौत

देश में कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया है। कोरोना से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से सामने आ रही है जहां बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है। बता दें कि 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज अचानक उनकी मौत हो गई।

सीएम नीतीश ने शोक व्यक्त किया

उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का भी कोरोना से निधन हो गया था। अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के IAS अधिकारी रहे हैं। वो मुख्य सचिव से पहले बिहार के विकास आयुक्त थे। और इसी साल उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया था।

बिहार में कोरोना से कोहराम

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 13,089 नए मरीज पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिहार में अब एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,821 हो गई है। इस दौरान पिछले 24 घंटे में 89 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

Related posts

बराला के पुत्र के मामले में सांसद सुब्रमण्यन स्वामी करेंगे पीआईएल

piyush shukla

संसद में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर का दिखा अलग अंदाज

Breaking News

चंडीगढ़ में महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने जारी किया स्केच

Trinath Mishra