featured बिहार

बिहार ने की दूसरे जिले में रहे बिहारियों को वापस बुलाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

nitish kumar

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने भी मजदूरों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है। मोदी ने कहा संशोधित लॉकडाउन दिशानिर्देशों के मद्देनजर देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की वापसी की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि बसों की सीमित उपलब्धता और सड़क मार्ग से लाने में महीनों लग सकते हैं।

वहीं, संजय झा ने कहा कि अन्य राज्यों से अपने घर आने को इच्छुक हजारों बिहारवासियों और बिहार सरकार की ओर से हमारा केंद्र से आग्रह है कि हर मुख्य शहर से हमारे लोगों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की जाए। संभवतः, इतने लोगों को सकुशल व सीमित समय में घर पहुंचने का यह एक मात्र साधन है।

https://www.bharatkhabar.com/workers-will-not-come-back-to-bihar-yet-sushil-modi-said-we-do-not-have-resources/

बता दें कि एक मोटे आकलन के अनुसार 35 से 40 लाख लोगों को बाहर से बिहार लाया जाना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन है कि लोगों को विभिन्न प्रदेशों से बसों से लाना होगा। बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संबंध में मंथन किया और पाया कि इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए यह संभव नहीं कि इन्हें बस से लाया जा सके। इसीलिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गई। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी इस आशय का एक ट्वीट भी किया है। पूर्व में भी मुंबई और अन्य जगहों से कोरोना काल में रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाई थीं। मुख्यमंत्री के कहने पर उनके ठहराव स्थल तय किए गए थे।

Related posts

तेज शुरुआत के बाद सेंसेक्स ने बढ़त गंवाई

Rani Naqvi

मायावती ने फिर बोला पीएम मोदी पर हमला

piyush shukla

कैलाश की तलहटी पर पहुंचते ही तेजी से बढ़ने लगती है इंसान की उम्र, एक दिन होता है एक महीने के बराबर!

Hemant Jaiman