featured देश बिहार राज्य

बिहार: दरभंगा पुलिस ने किया शेरनी टीम का गठन, मनचलों पर रखेगी नज़र

bihar police बिहार: दरभंगा पुलिस ने किया शेरनी टीम का गठन, मनचलों पर रखेगी नज़र

पटना: बिहार के दरभंगा जिले में अब लड़कियों और महिलाओं पर छेड़खानी करने वालों और रोड छाप मजनूओं और मनचलों की खैर नहीं होगी। दरभंगा जिले में पहली बार महिला पुलिस बल का गठन करते हुए एसएसपी मनोज कुमार ने महिला पुलिस की एक टीम गठित की है। यह टीम न सिर्फ स्कूल-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के आस-पास निगरानी करेगी।

bihar police बिहार: दरभंगा पुलिस ने किया शेरनी टीम का गठन, मनचलों पर रखेगी नज़र

बल्कि इनका मुख्य काम शहर के रोड साइड मनचलों और मजनूओं पर खास नजर रखते हुए उन्हें उनके के गुनाहों की सजा दिलवाना भी होगा। इस दस्ते का नाम शेरनी होगा। जिसमें 22 सदस्यों की टीम शामिल है। जो कमांडो के तर्ज पर काम करेगी।

अत्याधुनिक हथियार से भी लैस रहेंगी

दरभंगा महिला पुलिस बल की 22 महिला पुलिस कर्मियों को तैयार किया जा रहा है जो न सिर्फ वाहन चलाना जानती हैं बल्कि अत्याधुनिक हथियार से भी लैस रहेंगी। साथ ही साथ यह दस्ता हर तरह की समस्याओं से जूझने के लिए मेंटली और फिजिकली तैयार रहेंगी।

यह टीम न सिर्फ लफंगों और शोहदों पर कारवाई करेगी। बल्कि जरूरत पड़ने पर छापामारी से लेकर पुलिस विभाग के दूसरे काम भी इन्हें सौंपे जाएंगे। जो पुलिस के जवान करते हैं।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए किया गया गठन

इसको लेकर दरभंगा पुलिस लाइन में खुद एसएसपी ने इस महिला दस्ते को ट्रेनिंग दी है। दरभंगा जिला पुलिस बल में महिला फोर्स का अभी तक गठन नहीं हुआ था। पहली बार दरभंगा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स का गठन किया गया है। ये सादे लिबास में भी स्कूल कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के आस-पास निगरानी करेगी।

Related posts

पीएम ने किया था पुननिर्माण कार्यों का शिलान्यास, लावारिस पड़े शिलापट्ट

Rani Naqvi

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने भी की प्रियंका वाड्रा को राज्यसभा भेजे जाने की मांग

Rani Naqvi

उत्तराखंडः दयालु लोग चला रहे हैं स्ट्रीट डॉग की रक्षा के लिए एनजीओ

mahesh yadav