बिहार

बिहार: कुएं से निकली जहरीली गैस से 3 की मौत

Bihar Gas बिहार: कुएं से निकली जहरीली गैस से 3 की मौत

भभुआ। बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कुएं से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, देवकली गांव में कुछ लोग एक कुएं में लगा मोटर पंप निकालने घुसे थे। अंदर काम करने के दौरान थोड़ी देर में ही ये लोग बेचैनी में छटपटाने लगे और बेहोश हो गए। जब तक इन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

Bihar Gas

मोहनिया के थाना प्रभारी श्रीराम सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान देवकली गांव निवासी जमुना कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा और चुनमुन राजभर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जहरीली गैस की चपेट में आए दो अन्य पीड़ित लोगों को इलाज के लिए कैमूर सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts

मुजफ्फरनगर कांड में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग: हम पार्टी

bharatkhabar

छठ पूजाः सूर्यदेव की उपासना का महापर्व एक कठिन तपस्या,जानें कैसे करते हैं व्रत

mahesh yadav

‘निश्चय यात्रा’ में विकास कार्यो का जायजा लेंगे नीतीश

Anuradha Singh