Breaking News featured देश

विपक्ष के लगा बड़ा झटका, नीतीश के बाद AIADMK जा सकती है एनडीए के साथ

AIADMK,NDA,opposition

नई दिल्ली। विपक्ष के लिए खास तौर पर कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर दक्षिण भारत से आ सकती है। इसके साथ ही सत्ताधारी दल एनडीए के लिए विपक्ष के ऊपर दबाव बनाने के लिए ये एक बड़ी खबर हो सकती है। तमिलनाडु में सत्ताधारी दल AIADMK जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकती है। सूत्रो की माने तो इसी हफ्ते वो एनडीए का हिस्सा बन सकती है। इसके साथ ही संसद में एनडीए का कुनबा अब संसद में विपक्ष से और बड़ा हो सकता है।

AIADMK,NDA,opposition
Big shock of opposition AIADMK can go with NDA

माना जा रहा है कि विपक्ष विहीन सत्ता बनाने के लिए भाजपा और एनडीए लगातार लगी हुई है। AIADMK का अब एनडीए में शामिल होना इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। माना जाये तो सांसदों के लिहाज से ये पार्टी भाजपा और कांग्रेस के बाद सबसे बड़ी पार्टी है। लोकसभा में इसके 37 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। राज्य में जयललिता की इस पार्टी ने दूसरी बार लगातार सरकार बनाई है। तमिलनाडु की विधान सभा में 234 सीटों में इसके पास 130 सीटें हैं।

भाजपा के पास पहले ही जदयू के शामिल होने से राज्यसभा में स्थितियां मजबूत हो गई थीं। अब AIADMK के आने के बाद सरकार को राज्यसभा में और भी बड़ा फायदा मिल सकता है। आपको बता दें कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद के नाम AIADMK ने समर्थन करते हुए साफ कर दिया था कि आने वाले वक्त में वो एनडीए की ओर जा सकती है। इसके साथ ही अब राज्यों के हिसाब से देखा जाये तो भाजपा या भाजपा गठबंधन शासित राज्यों में भी बढ़त होगी।

पहले ही भाजपा शासित राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, और गोवा हैं। वहीं आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल और अब बिहार में भी बीजेपी गठबंधन की सरकार है। अब तमिलनाडु में AIADMK के आने के बाद दक्षिण में 2019 के चुनाव के पहले भाजपा के लिए बड़ा फायदा हो सकता है।

Related posts

पंजशीर पर कब्जा तालिबान के लिए नहीं होगा आसान, पंजशीर के शेर दे रहे जबरदस्त टक्कर, तालिबानियों को जाल में फंसाया

Saurabh

स्त्री के आगे फीकी पड़ी गोल्ड की चमक, हॉरर और कॉमेडी की छौंक का परफेक्ट मिक्स

mohini kushwaha

हरियाणा सरकार की बढ़ी टेंशन, कल हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, OPD सेवा रहेगी पूरी तरह बंद

Saurabh