मुंबई। खुद को धार्मिक गुरू बताने वाले जाकिर नाईक के कई और कारनामों का खुलासा हुआ है। जाकिर ने अपनी कई गुप्त संपत्तियों की बात छुपाई है। खबर के अनुसार नाइक को विदेश से 50 से 60 करोड़ के आसपास रकम मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये सारी राशि कथिततौर पर जाकिर की पत्नी, बच्चों और उसके रिश्तेदारों के खातों में जमा कराए गए हैं।
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार एक पुलिस अधिकारी इस बात का खुद खुलासा किया है कि हम अभी तक यह नहीं पता लगा पाए हैं कि ये रकम किस मकसद से जमा की गई है।
गौरतलब है कि इनकम टैक्स विभाग से कंपनियों का विवरण मांगा गया है। अब इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कि जाकिर और अन्य कंपनियों को फंडिंग कैसे होती है साथ ही इनका धर्म परिवर्तन से क्या संबंध है।