Breaking News featured पंजाब राज्य

पंजाब बीजेपी में बड़ा बदलाव, श्वेत मलिक को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

amritsar addressing hindustan shwait persons amritsar august 924246ae 5edb 11e6 93fe 9ac2f090b545 पंजाब बीजेपी में बड़ा बदलाव, श्वेत मलिक को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार पंजाब  नेतृत्व में बड़ा परिवर्तन कर ही दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। अभी तक इस पद पर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला थे। विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद से ही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं थीं, लेकिन पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मजबूत चेहरा नहीं तलाश पा रही थी।amritsar addressing hindustan shwait persons amritsar august 924246ae 5edb 11e6 93fe 9ac2f090b545 पंजाब बीजेपी में बड़ा बदलाव, श्वेत मलिक को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान सांपला से नाराज था। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पार्टी को विधानसभा चुनाव में सिर्फ तीन सीटों पर ही जीत मिली थी। यहीं नहीं बाद में हुए नगर निगम चुनावों में भी पार्टी बेहतर नहीं कर पाई थी। पार्टी ने अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ये नेतृत्व परिवर्तन किया है। श्वेक मलिक मौजूदा समय में राज्यसभा के सदस्य हैं और वो अमृतसर के मेयर भी रह चुके हैं।

Related posts

राजेंद्र अग्रवाल का विरोध, बैनर लगाकर हो चल रहा वोट न देने का अभियान

bharatkhabar

UP Election 2022: गठबंधन को लेकर प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- जरूरत पड़ी तो…

Aditya Mishra

गो आश्रय पर न मिले गड़बड़ी, नहीं तो नपेंगे जिम्मेदार- सीएम योगी

Aditya Mishra