featured यूपी

लखनऊ: आयुष्मान कार्ड के लिए प्रदेश में बड़ा अभियान, जानिए कैसे मिलेगी सुविधा

लखनऊ: आयुष्मान कार्ड के लिए प्रदेश में बड़ा अभियान, जानिए कैसे मिलेगी सुविधा

लखनऊ: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य और मुख्यमंत्री जन आरोग्य से आच्छादित आयुष्मान कार्ड के तहत गरीब परिवारों को उपलब्ध कराएं जाएंगे। सभी गरीब परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। यह अभियान 26 जुलाई से नौ अगस्त तक चलाया जाएगा।

गरीब और विहीन परिवारों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के तहत सभी गरीब परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 26 जुलाई से नौ अगस्त तक एक बड़ा अभियान भी चलाया जाएगा।

आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए अभियान की शुरूआत शनिवार शाम 3.30 बजे से मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शुरू की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक प्रेस कांफ्रेस करेंगे। इस प्रेस कांफ्रेस के जरीए अभियान की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी ने पहले ही कहा था की देश में हर गरीब तक सुविधा और जरूरी चीजे पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत अब यूपी में आयुष्मान कार्ड के लिए अभियान की शुरुआत की जा रही है।

 

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तुरंत हो निदान

piyush shukla

आम खाने के इन फायदों को जानकर हो जाएंगे हैरान, और आज ही ले आएंगे आम

pratiyush chaubey

धर्म नगरी मथुरा में हुआ रूसी महिला के साथ रेप

piyush shukla