Breaking News यूपी

कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा यूपी में कानून व्यवस्था राम भरोसे

कोरोना महामारी में लोगों की मदद में अहम भूमिका निभा रही कांग्रेस

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की यूपी टीम द्वारा योगी सरकार और पूरे तंत्र पर सवाल खड़े किए गए। कांग्रेस उप्र के सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट किया गया। इसमें प्रदेश की कानून व्यवस्था को बदहाल बताया गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है कि प्रदेश अब ‘हत्या प्रदेश’ में तब्दील हो चुका है। दरअसल कांग्रेस ने प्रयागराज में एक घटना का उदाहरण देते हुए सरकार पर निशाना साधा। प्रयागराज में बीती रात एक कांस्टेबल के किसान पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी बात को ट्वीट में लिखते हुए कानून व्यवस्था को भगवान भरोसे बताया गया। कांग्रेस ने कहा कि प्रयागराज में बीते 6 दिनों में 10 ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यूपी में कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी अभियान को रंग देना शुरु कर दिया है। दलित स्वाभिमान यात्रा सबसे पहला अभियान होने वाला है। पार्टी का कहना है कि यूपी दलित, वंचित और पिछड़े वर्ग की बात सुनने वाला कोई नहीं है। इनके साथ उत्पीड़न के भी मामले सामने आ रहे हैं। कांग्रेस इसका विरोध करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग भी कर रही है।

इस यात्रा के अलावा आने वाले 10 अगस्त को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ आ सकती हैं। उनके आगमन को देखते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। पिछले दौरे पर भी उन्होंने मौन व्रत रखकर सरकार को संदेश दिया था। इस बार भी कुछ बड़ा होने की संभवना जताई जा रही है।

Related posts

सेक्स सीडी का मामला: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ SC का आपराधिक मुकदमा

Trinath Mishra

वसंत विहार में निर्माणाधीन मकान के पास मृत मिली महिला, दो गिरफ्तार

Trinath Mishra

लंदन के नाइट क्लब में एसिड हमला, 12 घायल

kumari ashu