Breaking News featured छत्तीसगढ़ देश

ढाई-ढाई साल वाले फाॅमूले पर कांग्रेस आलाकमान ने किया साफ, भूपेश बघेल रहेंगे मुख्यमंत्री पद पर काबिज

9f3aa7f4 02b5 4ea9 b3fa 5f2b225e556f ढाई-ढाई साल वाले फाॅमूले पर कांग्रेस आलाकमान ने किया साफ, भूपेश बघेल रहेंगे मुख्यमंत्री पद पर काबिज

छत्तीसगढ़। देश में आए दिन राजनीतिक पार्टियों की तरफ से हलचलें तेज होती रहती है। कभी पार्टी के विधायक खरीदने को लेकर तो कभी पद छोड़ने को लेकर। आए दिन पक्ष-विपक्ष की तरफ से क्रिया-प्रतिक्रियाएं आती रहती हैं। ऐसा ही कुछ फिर एक बार छत्तीसगढ़ की राजनीति में देखने को मिला है, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पद को छोड़ने को लेकर सियासत गर्मा गई थी। जिसके बाद अब कांग्रेस हाईकमान की तरफ से फैसला आया कि भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री के पद पर काबिज रहेंगे। जिसके बाद विपक्ष की भी बोलती बंद हो गई। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के एक बयान के बाद यह चर्चा उठ खड़ी हुई थी कि क्या ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बदल जाएगा।

जानें क्या था स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का बयान-

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने बिलासपुर में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री का पद या किसी का कार्यकाल फिक्स नहीं होता है। हमने 2 दिन का भी मुख्यमंत्री भी देखा है और 15 साल तक का मुख्यमंत्री देखा है। यह सब समय और परिस्थिति के हिसाब से आलाकमान तय करता है। जिसके बाद बीजेपी को एक मुद्दा मिल गया और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव गंभीर व्यक्ति हैं अगर उन्होंने कुछ कहा है तो बात में वजन है। इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व के बीच अगर कोई बात ऐसी हुई है तो उन्हें वादा  निभाना चाहिए। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सीएम बघेल ने कहा कि, “अगर हाईकमान मुझे कह देगा तो मैं राज्यपाल को जाकर इस्तीफा दे दूंगा, मुख्यमंत्री का पद स्थाई नहीं होता। ढाई-ढाई साल वाले मुख्यमंत्री के फार्मूले की बात जैसे ही तेजी से लोगों के बीच फैलने लगी उसके बाद कांग्रेस आलाकमान की तरफ से यह साफ कर दिया गया की छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने रहेंगे।

लोगों के सवालों पर भी हाईकमान ने पूर्ण विराम लगा दिया-

हाईकमान की तरफ से ये कहे जाने के बाद ये साफ हो गया है की अब कोई ढाई-ढाई साल की बात नहीं है। समय-समय पर इस तरह की बात करने वाले लोगों को भी ये जवाब मिल गया है की ढाई साल में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदल जाएगा ऐसी बात नहीं है। ऐसे लोगों के सवालों पर भी हाईकमान ने पूर्ण विराम लगा दिया है। कांग्रेस के सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

Related posts

आदिवासी नृत्य उत्सव में भाग लेने के लिए छह देश, 23 राज्य होंगे शामिल

Trinath Mishra

2 महीने पहले टला था हादसा, कुर्ता लहराकर रुकवाई थी ट्रेन

Pradeep sharma

संगम नगरी में 138 देशों के वैज्ञानिकों का जमावड़ा

kumari ashu