featured मनोरंजन

टीवी स्टार समीर शर्मा के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर दी जान..आखिर फांसी क्यों लगा रहे सितारें?

anupma 1 टीवी स्टार समीर शर्मा के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर दी जान..आखिर फांसी क्यों लगा रहे सितारें?

मनोरंजन की दुनिया से जुड़े छोटे लेकर बड़े सितारें आत्महत्या करते जा रहे हैं। जिसकी वजह से उनके फैंस को बड़ा झटका लग रहा है। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की फांसी के बाद कल टीवी के बड़े सितारे समीर शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। अभी समीर शर्मी की मौत से पर्दा भी नहीं उठा था कि, अब भोजपुरी स्टार अनुपमा पाठक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

anupma 2 टीवी स्टार समीर शर्मा के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर दी जान..आखिर फांसी क्यों लगा रहे सितारें?
अनुपमा पाठक ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी है। मुंबई के दहिसर में स्थित घर में उनकी बॉडी फंदे पर लटकती पाई गई। 40 वर्षीय अभिनेत्री द्वारा सुसाइड करने की खबर सभी के लिए एक शॉक रही है। वह अपनी मौत से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं और अपने फैन्स ने रूबरू हुई थीं।अपने फेसबुक लाइव में अनुपमा ने लोगों के सामने अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने अपने फेसबुक लाइव में कहा कि किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने अपने वीडियो में ये भी बताया कि किस तरह उन्हें धोखा दिया गया है।

खबरों की मानें तो अनुपमा के फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने ये कदम उठाने के दो कारण बताए हैं। उन्होंने इस सुसाइड नोट में लिखा, “मैंने एक दोस्त की रिक्वेस्ट पर मलाड की विसडम प्रोड्यूसर कंपनी में 10 हजार रुपये निवेश किए थे। कंपनी को मेरे पैसे दिसंबर 2019 में वापस करने थे। हालांकि कंपनी मेरा पैसा वापस करने में आनाकानी कर रही है।” उन्होंने अपने सुसाइड नोट में मनीष झा नाम के एक शख्स का भी जिक्र किया है।

अगर आप अनुपम का फेसबुक वॉल देखेंगे तो आपको ये अहसास होगा कि वो लंबे वक्त से डिस्बर्ट थीं।जिस दिन बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी उस दिन भी अनुपमा ने सुसाइड को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद 18 जून को भी एक्ट्रेस ने एक ऐसा पोस्ट लिखा था जिसे पढ़कर ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वो परेशान थीं। इतना ही नहीं अनुपमा, ने सुशांत सिंह के केस में भी न्याय की मांग की थी और मुंबई पुलिस और बॉलीवुड पर सवाल उठाए थे। एक्ट्रेस ने फेसबुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था।

https://www.bharatkhabar.com/hinduist-fire-brand-leader-lg-in-jammu-and-kashmir/
अनुपमा के जाने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। अनुपमा की मौत के बाद पुलिस मामले कीजांच कर रही है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि, जांच में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related posts

भारतीय वैज्ञानिकों की रिसर्च में खुलासा: जानिए, कैसे बनाएं पानी को स्वच्छ और भोजन का स्वस्थ?

Saurabh

महाशिवरात्रि पर जानिए भोलेनाथ से जुड़ी ये बातें, जो बदल देंगी आपका जीवन

Aditya Mishra

पंजाब: पहले लड़के के साथ घर से भागी, फिर धर्म परिवर्तन की बात सुन वापस लौट आई

Breaking News