देश featured राज्य

आधी रात को इस महिला से मिलने जाते थे भय्यूजी महाराज, सताता था ये डर

01 49 आधी रात को इस महिला से मिलने जाते थे भय्यूजी महाराज, सताता था ये डर

नई दिल्ली। भय्यूजी महाराज की खुदकुशी अभी तक लोगों के लिए एक रहस्य बनी हुई है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर भय्यूजी महाराज ने खुदकुशी क्यों की? भय्यूजी महाराज ने आखिर क्यो खुदखुशी का रास्ता चुना। हर कोई सवाल का जवाब जानना चाहता है। पुलिस भी इस सवाल का जवाब ढूढंने के लिए काफी बारिकी से तफ्तीश कर रही है। भय्यूजी महाराज की खुदखुशी के बाद जहां उनकी बेटी कुहू और उनकी दूसरी पत्नि डॉ. आयुषी एक दूसरे पर आरोप लगाने को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं, उनकी सास रानी शर्मा की ओर से भी एक भी एक बयान सामने आया है जो परिवार के अंदर कलह को एक अलग रुप में दिखा रहा है।

01 49 आधी रात को इस महिला से मिलने जाते थे भय्यूजी महाराज, सताता था ये डर

पत्नी से चोरों की तरह मिलना

भय्यूजी महाराज की सास रानी शर्मा ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा था कि भय्यूजी कुहू और आयुषी के बीच जारी तू-तू मैं-मैं से तनाव के शिकार हो गए थे। उन्हें हर समय ये डर सताता रहता था कि बेटी और पत्नी में कहीं मारपीट ना हो जाए। रानी के मुताबिक कुहू के डर से भय्यूजी अपनी पत्नी से चोरों की तरह मिलते थे।

ये भी पढ़े भय्यूजी महाराज के गोली मारकर आत्महत्या मामले में नया मोड़, बरामद हुआ सुसाइड नोट

कुहू अवसाद में है

रानी ने अपने एक बयान में था कि भय्यूजी और आयुषी की शादी के बाद कुहू ने आयुषी के साथ मारपीट शुरू कर दी था जिसका पूरा वाक्य आयुषी ने जब महाराज को सुनाया तो महाराज ने ये कहकर टाल दिया कि कुहू अभी अवसाद में है।” दरअसल रानी अपने पति अतुल शर्मा के साथ भय्यूजी के घर सिल्वर स्प्रिंग फेज-2 में ही रहती हैं। रानी ने अपने बयान में कहा, “वे भय्यूजी महाराज से बेटी की शादी के लिए कतई राजी नहीं थे। काफी दबाव के बाद उन्हें शादी की हामी भरना पड़ी, शादी के पहले वे कुहू से मिलना चाहते थे। महाराज ने उन्हें भरोसा दिलाया और कहा था कि कुहू उनकी दूसरी शादी के लिए राजी हो गई है। भय्यूजी ने शादी की लेकिन कुहू उसमें शामिल नहीं हुई। शादी के करीब 10 दिन ही बीते थे कि कुहू अचानक घर आ गई। उसने आते ही हंगामा किया और आयुषी से मारपीट शुरू कर दी।

पांच महीने का गर्भ

रानी ने बताया कि आयुषी को पांच महीने का गर्भ था। इस दौरान कुहू इंदौर आई थी। उसने कार से नीचे उतरने से ये कहते हुए इंकार कर दिया था कि वह इस घर में तभी घुसेगी जब आयुषी घर से बाहर निकलेगी। रानी का आरोप है कि कुहू ने आयुषी के पेट में लात मारते हुए बुरा-भला भी कहा। दूसरे दिन जब भय्यूजी को इस घटना के बारे में बताया गया तो उन्होंने आयुषी को फुसलाकर मायके भेज दिया।

ये भी पढ़े भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मार कर इंदौर में की खुदकुशी

आधी रात दबे पांव आते थे मिलने

रानी ने ये भी बताया कि आयुषी भय्यूजी महाराज को फोन कर मिलने बुलाती था महाराज अपनी  बेटी के डर से भय्यूजी महाराज आधी रात 12 बजे के बाद दबे पांव घर से निकलते और चोरों की तरह मिलने आते। वे कुहू के जागने से पहले सुबह 6 बजे उठकर निकल जाते थे। उन्होंने बेटी और पत्नी का विवाद सुलझाने की बहुत कोशिशें भी की, लेकिन कुहू खुदकुशी की धमकी देती थी।

बाथरूम में छिपकर करनी पड़ी थी बात

महाराज रविवार रात रानी शर्मा के घर खाना खाने गए थे। कुछ देर बातचीत के बाद कुहू का फोन आया। पिता और बेटी के बीच सामान्य बातचीत हुई। तभी एक और कॉल आया तो भय्यूजी महाराज के चेहरे का रंग फीका पड़ गया था। वे फोन लेकर बाथरूम में चले गए। इस तरह तीन बार उन्होंने बात की। सोमवार सुबह वे पुणे जाने के लिए रवाना हुए। रास्ते में भी उनके पास इसी तरह के सात कॉल आए और वे तनाव में सेंधवा से वापस इंदौर लौट आए।

कुहू का तथाकथित बयान

भय्यू महाराज की खुदखुशी के बाद उनकी बेटी कुहू का एक बयान सामने आया है जिसमे कुहू ने कहा है कि वह डॉ. आयुषी को अपनी मां नहीं मानती। इन्हीं के कारण पिता ने यह कदम उठाया। इन्हें जेल में बंद कर दो। यह कथन कितना सच और झूठ है, यह पुलिस जांच में पता चलेगा। बहरहाल पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है और भय्यू महाराज की खुदखुशी की हर एंगल से चांज कर रही है।

 

 

Related posts

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की सचिवालय में विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी से मुलाकात

Rani Naqvi

सुराज सेवा दल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज, कहा- 55 हजार करोड़ के राजस्व घोटाले की सरकार को हो वापस

Neetu Rajbhar

लखनऊ को और स्मार्ट बनाएगा ग्रीन कॉरिडोर, टाटा कंसल्टेंसी शुरू करेगी सर्वे

Shailendra Singh