मनोरंजन

भारती नहीं बदलेंगी अपना सरनेम, बताई ये वजह

bha भारती नहीं बदलेंगी अपना सरनेम, बताई ये वजह

मुंबई। साल 2017 में कई बड़े नामी चेहरों ने शादी कर ली। इसमें सबसे बड़ा नाम अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का है। साथ ही कॉमेडियन भारती सिंह ने भी हर्ष लिंबाचिया से शादी कर ली। जब सब विरुष्का को बधाई दे रहे थे तो क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अनुष्का से कहा था कि वो अपना सरनेम ना बदलें। अब सरनेम ना बदलने की बात पर भारती सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है।

 

bha भारती नहीं बदलेंगी अपना सरनेम, बताई ये वजह

भारती ने कहा कि मैनें अपना सरनेम चेंज नहीं किया। सिर्फ भारती सिंह लिंबाचिया कर लिया है। हर्ष को भी कोई दिक्कत नहीं है। हर्ष ने कहा कि सरनेम लगाना है तो लगा नहीं लगाना तो मत लगा। शादी तो हो ही गई है। भारती ने कहा कि वैसे आज कल के लड़के ओपन मांइडेड हैं। घर तो वैसे ही चलेगा जैसे चलता है। सरनेम बदलने से क्या बदल जाएगा।

बता दें की भारती और हर्ष पिछले की साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इसी साल 3 दिसंबर को दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी में टेलीविजन जगत के कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं।

Related posts

जानिए दिया और बाती के बाद किस शो में दिखेंगी संध्या

Anuradha Singh

पहले दिन ही ‘कबाली’ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

bharatkhabar

एक हफ़्ते बाद हेट स्टोरी-4 ने की इतने करोड़ की कमाई

mohini kushwaha