मनोरंजन featured

शादी के बाद भारती सिंह को पति संग हुई ये बीमारी, हॉस्पीटल में एडमिट

bharti singh haarsh limbachiyaa शादी के बाद भारती सिंह को पति संग हुई ये बीमारी, हॉस्पीटल में एडमिट

नई दिल्ली।  कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने पति हर्ष लिंबाचिया संग कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में हैं। बता दें कि हाल ही में खबरें आ रही थीं कि जल्द ही दोनों बिग बॉस सीजन 12 का हिस्सा बन सकते हैं और दोनों को ग्रेंड प्रेमियर के दिन देखा भी गया था लेकिन किसी कारण वश वो शो में नहीं आईं पर अब इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि भारती और हर्ष एक साथ एक बीमारी का शिकार हो गए हैं और दोनों हॉस्पीटल में एडमिट हो गए हैं।

 भारती सिंह हर्ष लिंबाचिया
भारती सिंह हर्ष लिंबाचिया

आपको बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को डेंगू के चलते कोकिलाबेन धीरूभाई हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बीते दिनों से बीमार चल रहे भारती और हर्ष ने ब्लड टेस्ट कराया गया तो उन्हें डेंगू का पता चला। अब दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेंगू पीड़ित पति-पत्नी को पूरी तरह स्वस्थ होने तक हॉस्पिटल में रखा जाएगा। बीमारी से जुड़े उनके और भी टेस्ट कराए जा रहे हैं।

हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया के ‘बिग बॉस 12’ में शामिल होने की खबरें थीं। दोनों इस शो के ग्रांड लॉन्च प्रीमियर पर आए भी थे, लेकिन यह बात अफवाह निकली। खबर आई थी कि भारती और हर्ष की सेलेब जोड़ी ने शो में आने के लिए सबसे ज्यादा पैसे मांगे थे, क्योंकि हाल ही में इस जोड़ी ने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लिया जहां उन्हें मोटी फीस मिली।

खतरों के खिलाड़ी

टीवी जगत के फेमस एक्शन रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ से कॉमेडियन भारती सिंह इस शो से बाहर हो चुकी हैं। उनके पति हर्ष भी इस शो का हिस्सा थे, लेकिन उनका पहले ही पत्ता कट गया था। बता दें कि इस शो की शूटिंग अर्जेंटिना में चल रही थी।

ये भी पढे़ं:-

बिग बॉस-12 के पहले सेलेब्रिटी कपल, हर हफ्ते इतने लाख वसूलेंगी कॉमेडियन भारती सिंह

Related posts

Vice President Election 2022 Live: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी

Nitin Gupta

चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ ने ली 2 लोगों की जान, बंगाल के तट से टकराया चक्रवात

Rani Naqvi

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी सोनिया गांधी, जानें किन मुद्दो पर होगी चर्चा

Aman Sharma