भारत खबर विशेष राजस्थान

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम, धौलपुर-करौली नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद

WhatsApp Image 2021 02 06 at 1.32.19 PM कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम, धौलपुर-करौली नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद

धौलपुर से इरफान अहमद की रिपोर्ट

धौलपुर। जैसा कि सभी जानते हैं कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के चारों ओर डेरा डाले हुए बैठे हैं। इसके साथ ही किसान संगठनों ने आज देश में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू होगा है और तीन बजे एक मिनट के लिए वाहनों के हॉर्न बजाकर खत्म किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों के चक्का जाम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है। धौलपुर करौली नेशनल हाईवे 11बी पर किसान और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए हैं। ऐसे में चक्का जाम के चलते यातायात अवरुद्ध हो गया है।

राजस्थान में भी चक्का जाम शुरू-

बता दें कि केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसानों ने चक्का जाम शुरू कर दिया है। जिसके चलते पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके साथ ही बता दें कि किसान आंदोलन दिनों दिन उग्र होता जा रहा है। किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। जिसके चलते अब किसान आंदोलन में हर कोई अपनी जान फूंक रहा है। किसान आंदोलन में किसान ही नहीं अब राजनीतिक पार्टियां भी समर्थन में आ गई हैं। जिसके चलते विपक्ष द्वारा सरकार पर आए दिन निशाना साधा जाता है। इसी बीच आज किसान संगठनों ने देश में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। जिसके चलते धौलपुर करौली नेशनल हाईवे 11बी पर किसान और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए हैं।

मौके पर पुलिस और प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं-

इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की मौके पर कोई व्यवस्था नहीं है। चक्का जाम के बीच किसानों ने नेशनल हाईवे 11बी रोक दिया है। जिसके चलते धौलपुर एवं करौली के बीच यातायात बंद हो गया है। इसके साथ चक्का जाम के दौरान पुलिस और प्रशासन की तैनाती होने पर लापरवाही सामने ही दिखाई दे रही है।

Related posts

सीपी जोशी ने पूछी मोदी-ऋतंभरा की जाति, राहुल ने बताया आदर्शों के खिलाफ

mahesh yadav

इंडियन ऑयल को मिला धमकी भरा ई-मेल, गैस पाइन लाइन उड़ा सकते है आतंकी

Vijay Shrer

डकैती में 67 पिस्टल की हुई लूट, जानें पंजाब की बिग-डकैती का सच

bharatkhabar