Breaking News featured बिहार भारत खबर विशेष

बिहार बजट आज विधान सभा में पेश , बजट में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान

तारकिशोर प्रसाद बिहार बजट आज विधान सभा में पेश , बजट में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान

बिहार – आज बिहार विधान सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा बजट सदन में पेश किया जा रहा है। आज बजट पेश करने के बाद उसे सदन में पारित भी कराया जाएगा। साथ ही बता दे कि बिहार बजट 2021-22 का आकार करीब दो लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना है। जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 से अधिक है।

कोरोना महामारी का निवारण बजट का महत्वपूर्ण बिंदु –
बिहार बजट 2021-22 में कोरोना महामारी के प्रभावों से उबरने के उपायों संग स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान रहेगा। वही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मुख्य बिंदु होगा। बजट में सात निश्चय पार्ट-2 के जरिए आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने और खासकर बिहार के गांवों की खुशहाली पर ध्यान दिए जाने की संभावना है। साथ ही बता दे कि सदन के अलग-अलग दिन हर विभाग के बजट की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

बजट सत्र के दौरान उठाये गए थे कई मुद्दे –
बता दें कि शुक्रवार को बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार तरीके से शुरुवात हुई थी। एक तरह जहां सत्र की शुरुआत से पहले जहां विपक्षी दलों के विधायकों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत और किसान आंदोलन को लेकर हंगामा किया। वही सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मुद्दा उठाया। हालांकि तेजस्वी के सवाल उठाने के बाद सीएम नीतीश ने कार्रवाई का आदेश दिया जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला मुखयमंत्री द्वारा दिया गया था।

Related posts

पेट्रोल-डीजल के बाद, CNG-PNG की कीमतों में हुआ इजाफा, 10 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

Neetu Rajbhar

ह्यूस्टन में 14 से 15 सितम्बर तक जयपुर साहित्य महोत्सव का किया गया आयोजन

rituraj

27 जनवरी 2022 का पंचांग: गुरुवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

Neetu Rajbhar