Breaking News featured भारत खबर विशेष यूपी

भारत में रोहिंग्याओं को लाने वाले दो लोगों को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

upats भारत में रोहिंग्याओं को लाने वाले दो लोगों को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार

यूपी एटीएस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसी कड़ी में यूपी एटीएस के द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही लोग म्यांमार निवासी है जो बांग्लादेश के रास्ते रिफ्यूजी भारत लाते थे। इन पर यूपी एटीएस की नजर काफी समय से थी। इसके बाद आज यूपी एटीएस के द्वारा इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एडीजी एल ओ प्रशांत कुमार ने दी पूरी जानकारी

यूपी एटीएस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी। इसी कड़ी में एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने इस पूरे मामले से जुड़ी जानकारी साझा की जिसमें उन्होंने बताया कि,एटीएस यूपी के द्वारा भारत मे रह रहे 2 रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी की गई। एटीएस को सूचना मिली थी की म्यामांर निवासी रोहिंग्याओं का गिरोह बांग्लादेश के रास्ते भारत लाता है। युनाइटेट नेशन में रिफ्यूजी दिखाकर भारत मे आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवाते है। यह गिरोह अन्य देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल है। जिनमें मो फारुख को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। इसका असली नाम नूर मोहमंद है। जो म्यामांर का रहने वाला है। इसके भाई शाहिद को उन्नाव से गिरफ्तार किया गया है। ये मूल निवासी मगरू जिला अकियाब म्यामांर है। इनके पास से 5 लाख रु व भारतीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनो अपराधियों से पूछताछ कर आगे कार्रवाई की जाएगी। फारुख ने बताया कि रोहिंग्याओं को बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत मे आते है। पूछताछ में पता चला कि इसका बहनोई हुसैन अहमद परिवार सहित नूह हरियाणा में रहता है। इसके साथ एक व्यक्ति का जिक्र हुआ है। जो देश के विभिन प्रदेशो में घूमते है और उसकी भी गतिविधियां संदिग्ध है। इन दोनों की गिरफ्तारी  एटीएस थाना लखनऊ में हुई है इन पर 419,420,467,468,471,120बी ipc व 14,14 सी विदेशी अधिनियम में दर्ज किया गया है। एक को उन्नाव से गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

बिजनौरः भाई को राखी बांधकर वापस लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत, 2 बच्चों ने भी तोड़ा दम

Shailendra Singh

महान मुक्केबाज मोहम्मद अली का निधन

bharatkhabar

पुलिस की हरकत से युवक के आंखों की रोशन गई

piyush shukla