featured राजस्थान राज्य

Bharat Khabar Rajasthan Bulletin 3 Oct 2020 || आज के प्रमुख समाचार

Bharat Khabar Rajasthan Bulletin 3 Oct 2020 || आज के प्रमुख समाचार

Bharat Khabar Rajasthan Bulletin: वक्त है राजस्थान बुलेटिन का… आइये शुरू करते हैं आज  सिलसिला

यू-ट्यूब चैनल पर वीडियाे समाचार देखने के लिये यहां क्लिक करें

हाथरस में नाबालिग से बलात्कार प्रकरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उनके काफिले में अलवर से भी श्रम राज्य मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों का दल पहुंचा। ये दल नोएडा बोर्डर से राहुल गांधी के काफिले में शामिल हुआ और हाथरस की निकल गया। अलवर से गए दल में श्रम राज्य मंत्री जूली के अलावा किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया, बानसूर विधायक शकुंतला रावत, तिजारा विधायक संदीप यादव, नगर विधायक वाजिब अली, अलवर नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

———————————————————

माउंट आबू जिला सिरोही

मगन प्रजापत संवाददाता 

सिरोही जिले की पर्वतीय पैटर्न नगरी माउंट आबू में कोरोना संक्रमण के विरुद्ध जन आंदोलन अभियान की शुरुआत की गई है। स्वायत्त शासन विभाग  के आदेश अनुसार 3 अक्टूबर से 3 नवंबर तक इस अभियान को चलाया जायेगा। शुभारंभ नगर पालिका आयुक्त एवं उपखंड अधिकारी डॉ गौरव सैनी उपाध्यक्ष रंजीत बनौधा, नारायण सिंह भाटी, प्रतिपक्ष नेता सुनील आचार्य,अमित मकवाना द्वारा की गई। इस दौरान अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 

———————————————————

पोकरण क्षेत्र के रामदेवरा गांव में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे में असहाय लोगों को फल वितरण किए गए और केंद्रीय मंत्री शेखावत के बाबा रामदेव जी से स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की गई।

———————————————————

रिपोर्ट- हेमन्त जैमन अलवर

IFWJ संगठन राजस्थान के पत्रकारों द्वारा एकत्रित धनराशि से जुटाए गए 500 पीपीटी किट में से 250 पीपीटी किट शनिवार को राजभवन के कर्मचारियों हेतु राज्यपाल कलराज मिश्र को भेंट किए गए।

कोरोना महामारी के चलते IFWJ संगठन के पदाधिकारियों से ऑनलाइन वार्ता करते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र ने संगठन के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि यह संगठन श्रमजीवी पत्रकारों के हितार्थ देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है। 

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान प्रदेश के पत्रकारों को भी कोरोना से हताहत होने पर दस लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत कराने के संदर्भ में कहा कि वह राजस्थान प्रदेश के पत्रकारों के पूर्ण रूप से साथ में हैं और प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ को इस विषय में कहा कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ता करें और मैं भी मुख्यमंत्री जी से सम्बंध में बातचीत करुंगा। 

———————————————————

बहरोड़ ( सन्दीप कुमार शर्मा ) 

उपखण्ड के गण्डाला गाॅव स्थित आईडिया टाॅवर के कंट्रोल रूम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सम्पूर्ण मशीनों को खाक कर दिया। टाॅवर आबादी क्षेत्र के बीच में होने के कारण आग लगने सो आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई और आग बुझाने का प्रयास किया। 

———————————————————

Reporter mahaveer prasad

तिजारा कस्बे में नगर पालिका द्वारा कोरोनावायरस महामारी बचाव को लेकर सरकार के निर्देशन में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को संदेश दिया व मास्क वितरण किए गए। अधिशासी अधिकारी मनीषा यादव ने बताया है कि कोरोना महामारी बचाव के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन जरूरी है। लिपिक सुरेश शर्मा ने मास्क वितरण करते समय हाथ जोड़कर लापरवाही न बरतने की अपील की। इस दौरान नगर पालिका द्वारा 5000 मास्क वितरण किया गया।

———————————————————

रिपोर्ट- हेमन्त जैमन अलवर

अलवर शहर में नो मार्क्स, नो एंट्री के तहत नगर परिषद आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि रोटरी क्लब, लुपिन संस्थाओं के सहयोग से शहर के 50 मुख्य बिंदु पर केंद्र बनाए गए हैं जहां पर स्काउट गाइड NSS एवं NCC व BLO सहित चार लोगों की टीम बनाई गई है एक केंद्र पर चारों टीमों के सदस्य रहेंगे और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेंगे। 

———————————————————

रिपोर्ट- हेमन्त जैमन अलवर

अलवर सांसद महंत बालक नाथ योगी ने अलवर में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी देने व 325 करोड रुपए का बजट स्वीकृत करने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अलवर जेल की जमीन का आवंटन भाजपा की वसुंधरा की सरकार के समय 2016 में गृह विभाग की noc के बाद किया गया था। इसके तहत चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम लगभग 18 बीघा जमीन आवंटित कर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की मंजूरी दी जा चुकी थीl

अलवर सांसद महंत बालक नाथ योगी के प्रयासों से प्रधानमंत्री ने बजट स्वीकृत कर राजस्थान को एक नई पहचान देने का कार्य किया है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए नोएडा कंपनी हॉस्पिटल सर्विस कंसल्टेंसी कॉरपोरेशन लिमिटेड को जिम्मेदारी सोपी है l

Related posts

देश भर में बंद हुए 358 एटीएम, क्या कैशलेस हो रहा भारत

Rani Naqvi

पूर्व विधायक पवन पाण्डे को अदालत ने भेजा जेल, बाबरी विध्वंस मामले में हुई सुनवाई

bharatkhabar

Uttarakhand: चमोली की बेटी मानसी नेगी ने 10 किमी वॉक रेस में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

Rahul