मुंबई। बाॅलीवुड में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने पिछले साल मनमर्जियां से कदम रखा था लेकिन ये फिल्म बुरी तरह बाॅक्स आफिस पर बुरी तरह फेल रही। खबरों की मानें तो हर्षवर्धन इन दिनों रेहा चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं और वो इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं।
हाल ही में अनिल कपूर के घर पर हुई एक पार्टी में दोनों को साथ देखा गया। रेहा को यशराज बैनर में बनी फिल्म मेरे डैड की मारुति में लॉन्च किया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म नहीं चली। रेहा की दूसरी फिल्म सोनाली केबल रमेश सिप्पी की प्रोडक्शन कंपनी में बनी थी, जिसमें उनके साथ अली फजल और अनुपम खेर थे और ये फिल्म भी एक बड़ी फ्लाॅप रही। जल्द ही रेहा की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
बालाजी में बनी हाफ गर्लफ्रेंड में वे अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ हैं, तो यशराज की नई फिल्म बैंकचोर में उनके अलावा रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय हैं। इसके पहले सोनाली का नाम उनके को-एक्टर साकिब सलीम से भी जोड़ा जा रहा था। रिया सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी बोल्ड पिक्चर्स इंस्ट्रग्रम पर पोस्ट करती रहती हैं।