उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर में विकास गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट करने पहुंचे सुनील भराला राष्ट्रीय सह संयोजक भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ | इस दौरान सहारनपुर जिले के महेंद्र सिंह रोहिल्ला पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किये | कार्यकर्ताओं और जनता ने योगी सरकार के 100 दिन पुरे होने पर सरकार को बधाई दी लेकिन अपनी समस्याओं को भी बताया ।
भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि सरकार ने पुलिस प्रशासन को खुली छुट दी है ताकि अधिकारी बिना दबाव के काम कर सके लेकिन नतीजा बिलकुल उल्टा हो रहा है | आलम यह है कि सही काम के लिए भी भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता किसी भी अधिकारी से नहीं कह सकता है | सिपाही से लेकर आई.जी. और पटवारी से लेकर कमीशनर तक मुख्यमंत्री से कहलवाने की बात करते हैं, योगी सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में भी इजाफा हुआ है | जनता और जनप्रतिनिधि अपनी इज्जत बचाने के लिए मौन बैठा है | बुलंदशहर में सी.ओ. द्वारा खुलेआम लोगों को धमकी देना और विडियो बनाकर वायरल करना ये अधिकारीयों के मनमर्जी और लोकप्रियता हासिल करने के लिए की जा रही है।
भराला ने कार्यकर्ताओं और लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि योगी सरकार के अभी 100 दिन ही पुरे हुए हैं इन दिनों में सरकार ने विकास कार्यों की पराकाष्ठा को छुया है और सभी मंत्री भी अपने अपने विभाग में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है लेकिन आपकी पीड़ा सुनकर बड़ा दुःख हुआ प्रशासन को जनता का उत्पीडन करने के लिए नहीं छुट दी गई है लेकिन उनके द्वारा जनता का उत्पीडन किया जाना अशोभनीय है | सरकार उनके कार्यों पर निगरानी रखे हुए अगर अफसर नहीं सुधरते हैं तो परिणाम उनके खिलाफ भी हो सकते है इसलिए कार्यकर्ताओं और जनता की सेवा करने का नैतिक उत्तरदायित्व का निर्वहन बिना किसी भेदभाव के करें |