धर्म

सावधान! अगर नहीं करते हैं ये तीन काम, तो बहुत जल्द हो सकते हैं कंगाल

money loss सावधान! अगर नहीं करते हैं ये तीन काम, तो बहुत जल्द हो सकते हैं कंगाल

राजा विक्रमादित्य के भाई भर्तृहरि ने धन की तीन गतियां बताई हैं, उनके अनुसार, धन इन तीन की गतियों के अधीन होता है। जो मनुष्य अपने धन के पर पहली दो गतियां नहीं लागू करता उसका धन तीसरी गति में आकर नष्ट हो जाता है।

 

money loss सावधान! अगर नहीं करते हैं ये तीन काम, तो बहुत जल्द हो सकते हैं कंगाल
प्रतिकात्मक तस्वीर

 

जानिए कौन से 2 काम न करने पर नष्ट हो जाता है किसी का भी पैसा-
दानं भोगो नाशस्तिस्त्रो गतयो भवन्ति वित्तस्य।
यो न ददाति न भुक्ते तस्य तृतीया गतिर्भवति।।

1. दान
हर मनुष्य को अपनी श्रद्धा के अनुसार कुछ न कुछ दान अवश्य करना चाहिए। शास्त्रों में भी दान को लेकर कई महत्व बताए गए हैं। दान उसे ही देना चाहिए, जिसे उसकी आवश्यकता हो। धन-धान्य से संपन्न मनुष्य या दुराचारी मनुष्य को दिया गया दान व्यर्थ माना जाता है। जो मनुष्य समर्थ होने के बावजूद भी दान नहीं करता, आज नहीं तो कल उसका धन जरूर नष्ट हो जाता है।

 

2. भोग
हर किसी को अपने धन का कुछ हिस्सा दान करने के साथ ही उसका भोग भी करना चाहिए। कई लोग कंजूस प्रवृत्ति के होते हैं, जो धन-धान्य से समर्थ होने पर भी कंजूसी के कारण उसका भोग नहीं करते। जो लोग धन का भोग कर सुखी जीवन जीने की जगह उसे छुपा कर रखते हैं, उनका धन भी बहुत ही जल्दी नष्ट हो जाता है।

 

3. नाश
जो लोग धन होने पर भी उसका दान और भोग नहीं करते, अंत में उनका धन नष्ट हो जाता है। ऐसे लोगों आगे चलकर जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हमेशा ध्यान रखना चाहिए सुखी जीवन जीने के लिए और देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपने ऊपर बनाए रखने के लिए धन को छुपाना चाहिए चाहिए बल्कि उसका दान और भोग करना चाहिए।

अशोक वैदिक के फेसबुक वॉल से साभार

Related posts

जानिए 15 सितंबर 2022 का राशिफल, और पंचांग , राहुकाल का समय

Rahul

रमजान के पाक महीने में रोज़दारों की इबादत शुरू

Rani Naqvi

सावन के महीने में जानें भगवान शिव के असली घर से जुड़े रहस्य..सरकार ने क्यों लगाई रोक?

Mamta Gautam