featured यूपी

आम एक फायदे अनेक, जानिए किन रोगों में फायदेमंद है आम का सेवन?

आम एक फायदे अनेक, जानिए किन रोगों में फायदेमंद है आम का सेवन?

लखनऊः गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने और लोगों का पसंदीदा फल आम होता है। इसी तासीर गर्म होती है फिर भी लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आम पैदा करने वाला देश है। विदेशों में भी भारतीय आम की लोकप्रियता काफी ज्यादा है।

आम को सिर्फ फल की ही तरह नहीं, बल्कि अन्य उपयोगी खाने-पीने वाली चीजें आम से ही बनाई जाती हैं। जैसे- आम की चटनी, पन्ना, सब्जी, आचार, कैंडी, आम पापड़, आमचूर आदि। भरपूर पैदावार और किफायती दाम के कारण इसे फलों का राजा भी कहते हैं। आज हम आपको इसके औषधिय गुणों के बारे में बताएंगे।

आखों की चमक के लिए फायदेमंद

रोजाना आम का सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी बरकरार रहती है। क्योंकि आम में अत्याधित विटामिन-A पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत ही लाभदायक है।

लू से करता है बचाव

गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले अगर आप ठंडा आम पन्ना पीते हैं तो आपको लू जैसी समस्या नहीं होगी। साथ ही गर्मी में आपको ठंडक से राहत भी मिलेगी।

कैंसर से छुटकारा

आम में अधिक मात्रा में कैलोरीज और प्रोटीन पाया जाता है। ये कैंसर को मात देने में काफी उपयोगी है। आम में ऐसे कई तत्व रहते हैं जो कैंसर रोगी को कैंसर जैसी घातक बीमारी से निजात दिलाने में सहायता करते हैं।

त्वचा के लिए उपयोगी

आम में विटामिन- C काफी मात्रा में होता है। ये त्वचा के लिए उतना ही फायदेमंद है जितना स्वास्थ्य के लिए आम का फेस पैक लगाने से चेहरा खिल उठता है। साथ ही ये आपको गर्मियों में ठंडक का एहसास भी कराता है।

पत्थरी से मुक्ति

आम के पत्ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद करते हैं। आम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से अस्थमा जैसे रोगों से छुटकारा मिलता है। साथ ही पथरी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

मोटापा घटाने में करता है मदद

शरीर का मोटाबा कम करने में भी आम काफी उपयोगी साबित हुआ है। आम की गुठलियों में होने वाले रेशों के कारण भूख कम लगती है और मोटापे का खतरा काफी हद तक टल जाता है।

Related posts

कोरोना के बीच इस देश में हुई 300 से ज्यादा हाथियों की एक साथ रहस्यमय मौत..

Mamta Gautam

रानीगंज हिंसा: बीजेपी ने टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार, ममता नहीं जिहादी सरकार

lucknow bureua

मेहुल चौकसी ने अभी तक नहीं छोड़ी भारत की नागरिकता, सरकार दे रही प्रत्यर्पण पर जोर

Rani Naqvi