Uncategorized

मानसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, सपा विधायक रोजाना देंगे चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने 2 घंटे धरना

IMG 20220913 195327 1 मानसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, सपा विधायक रोजाना देंगे चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने 2 घंटे धरना

शिवनंदन सिंह संवाददाता

आज समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पाण्डे ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता कर रहे मनोज कुमार पाण्डे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायक कल यानी 14 सितम्‍बर से 18 सितम्‍बर तक रोज दो घंटे लखनऊ में विधानसभा के सामने धरना देंगे। यह धरना विधायक रोज दिन में 11 बजे से एक बजे तक विधानसभा के सामने देंगे। धरने में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। धरना, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर होगा।

IMG 20220913 195327 मानसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, सपा विधायक रोजाना देंगे चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने 2 घंटे धरना

सपा के सभी विधायक धरने में रहेंगे। यह ऐलान सपा विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ मनोज पाण्डेय ने किया है। उन्‍होंने बताया कि कल यानी 14 सितम्‍बर से लगातार विधान सभा में धरना होगा। इस दौरान सरकार के खिलाफ अनेक मांगों को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का हर हाल में विरोध किया जाएगा।

 

19 सितम्‍बर से शुरू हो रहा विधानसभा का मॉनसून सत्र होगा तो छोटा लेकिन इस दौरान बड़े हंगामे के आसार हैं। भाजपा और विपक्ष के बीच बढ़ रही तल्खी का असर सदन में भी जरूर देखने को मिल सकता है। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायक अरविंद गिरी को श्रद्धांजलि देते हुए शोक रखा जाएगा।

इसके बाद 20 सितंबर, 21 सितंबर और 22 सितंबर व 23 सितंबर विधायी कार्य होंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने सभी विधायकों को सदन का अनन्तिम रूप से मंजूर कार्यक्रम भेज दिया है। इस सत्र में 17 अतिपिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति सूची में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव पास कराया जाएगा। उधर, विपक्ष ने भी लेवाना आग प्रकरण, कानून व्यवस्था, महंगाई, उत्पीड़न आदि मुद्दों को उठाने की तैयारी रखी है। सपा लगातार इस तरीके के मुद्दों को लाकर बीजेपी सरकार को घेरने में कोई कसर नही छोड़ रही है।

Related posts

कांग्रेस पर मोदी का निशाना कहा- शर्म करो राहुल गांधी

bharatkhabar

जवानों को समर्पित करें इस बार की दीपावलीः पीएम (मन की बात)

Rahul srivastava

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

Rani Naqvi