featured देश

गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा करारा झटका, दो दिग्गज नेता AAP में हुए शामिल

aap गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा करारा झटका, दो दिग्गज नेता AAP में हुए शामिल

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लग चुका है। दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस की गुजरात इकाई के 2 बड़े नेता इंद्रनिल राजगुरु एवं वसरामभाई सागठिया आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया। इस दौरान प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए राजगुरु ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी पार्टी के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए लड़ते हैं। और उनके इस ही रवैये ने मुझे प्रभावित किया है। मैं शुरुआत से ही कांग्रेस में था। क्योंकि मैं लोगों की सेवा करना चाहता था। भाजपा के लोगों ने जनता को बेवकूफ बना कर सत्ता हासिल की है। जबकि कांग्रेस ने विकल्प बनने की क्षमता को खो दिया है। कांग्रेस ने भाजपा को मात देने की इच्छा शक्ति में कमी है।

AAP में हैं भाजपा को उखाड़ फेंकने की ताकत

कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए इंद्रनिल राजगुरु 2012 में राजकोट फूल सीट से कांग्रेस विधायक के रुप में जीत हासिल की थी इसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजकोट पश्चिम सीट से तात्कालिक मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी सुरक्षित सीट छोड़ने का फैसला लिया लेकिन यहां से विजय रुपाणी की हार होगी। 2018 इंद्रनिल राजगुरु दावा किया कि वह कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे क्योंकि वह पार्टी संगठन के कामकाज से नाखुश हैं।

इन्होंने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं को दंडित किए जाने की बजाय पदोन्नति किया गया है। हालांकि 2019 में वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार प्रसार किया। और आप आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद राजगुरु ने कहा कि अब मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यह लोग बेहतर तरीके से सेवा करने का सबसे अच्छा विकल्प बनकर उभर रहे इसके अलावा मुझे लगता है कि गुजरात से भाजपा को खास देखने में आम आदमी पार्टी ही सबसे बड़ी ताकत है आपको बता दें आगामी विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने के अनुमान हैं।

 

Related posts

ममता सरकार पर बीजेपी का हमला, “दीदी के अहंकार से पार्टी छोड़ने को मजबूर हैं नेत”

Aman Sharma

आज हो सकता है बॉर्ड की तारीखों का एलान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री होंगे लाइव

Shagun Kochhar

उत्तराखंड: सीएम ने अपर मुख्य सचिव के कंधो से कम किया काम का बोझ

Breaking News