देश featured

तो क्या दिल्ली निगम चुनाव के नतीजों से पहले ही ‘आप’ ने मान ली हार!

gopal ray तो क्या दिल्ली निगम चुनाव के नतीजों से पहले ही 'आप' ने मान ली हार!

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने में अभी एक दिन का समय बाकि है लेकिन इसके बाबजूद आम आदमी पार्टी के हौंसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री गोपाल राय निगम चुनावों के नतीजों पर बोलते हुए कहा है कि अगर जनता की चली तो आप चुनाव जरूर जीतेगी लेकिन ईवीएम की चली तो कौन जीतेगा इस बात को सब जानते हैं और हम हार मान जाएंगे।

gopal ray तो क्या दिल्ली निगम चुनाव के नतीजों से पहले ही 'आप' ने मान ली हार!

केजरीवाल की ओर से आयोजित बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा, ”यदि जनता की चली तो आप आज नंबर 1 पर है और बहुत बड़े मार्जिन से आम आदमी पार्टी चुनाव जीतेगी। यदि ईवीएम की चली तो हमारी जोरदार हार होगी।”

सर्वे को कबूला

मतदान के बाद दिल्ली में नीजि चैनलों द्वारा कराए गए सर्वे को स्वीकारते हुए गोपाल ने कहा कि सर्वे की बात सही हो सकती है। गौरतलब है कि सर्वे में अब तक भाजपा को तीनों नगर निगम में बढ़त मिलती नजर आ रही है।

केजरीवाल ने लगाया था आरोप

याद हो की विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य चुनाव आयोग को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि मतदान के दिन ‘खराब’ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की खबरें दिल्ली के हर हिस्से से आ रही हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मान्य वोटर पर्चियां होने के बाद भी कई वोटरों को नगर निगम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करने दिया गया।

ashu das 1 तो क्या दिल्ली निगम चुनाव के नतीजों से पहले ही 'आप' ने मान ली हार! आशु दास

Related posts

दिल्ली आवास पर पीएम मोदी से मिले योगी आदित्यनाथ, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Pradeep sharma

PM Narendra Modi Birthday : जानिए क्यों पीएम मोदी का 72वां जन्मदिन है ख़ास

Rahul

लखनऊ: कोरोना से मुकाबले के लिए नगर निगम ने बनाई रणनीति, जानिए क्‍या है प्‍लान

Aditya Mishra