नई दिल्ली। लड़कियां अरेंज मैरिज से ज्यादा घबराती हैं और इसकी वजह है एक अनजान शख्स से शादी करना। हर लड़की के अपने सपने और अपनी दुनिया होती है।उन्हें लगता है कि जिस लड़के के साथ उनकी शादी होने वाली है वो पता नहीं उन्हें समझेगा या नहीं।अगर आप भी शादी को लेकर दुविधा में हैं तो जब घर पर कोई रिश्ता लेकर आए तो ये काम जरुर कर लें।
अगर आप करियर ओरियेंटेड वूमेन हैं तो लड़के के आपके करियर के बारे में विचार जान लें। शादी के बाद आपकी नौकरी से उन्हें कोई आपत्ति तो नहीं।इस तरह की बातें अगर पहले साफ कर लें तो अच्छा होगा।अक्सर शादी के बाद इन्हीं मुद्दों पर पति पत्नी के बीच झगड़ा होता है।अपने ड्रीम्स और गोल के बारे में लड़के से बातें करें ताकी वो समझ सके की आप अपने करियर को महत्व देती हैं।
अगर शादी के बाद भी आपके जॉब करते रहने के फैसले से लड़के को कोई परेशानी नहीं है तो दूसरा सवाल आपका यह होना चाहिए कि शादी के बाद आप घर के खर्च का बंटवारा कैसे करेंगे, पैसों की बचत और इंवेस्टमेंट कैसे करेंगे। बातों बातों में उनके करियर और पैसे के बारे में भी सोचें और बात कर लें।
अगर आपको लड़का पसंद आ रहा है तो उसके घर के क्या नियम कायदे हैं ये जान लेंगे तो बहुत ही अच्छा रहेगा। बहुओं पर घूंघट, कम बोलना, सुबह जल्दी उठना जैसी ढेर सारी पाबंदियां थोप देते हैं। वहीं कई घरों में बहू के साथ बेटी जैसा बर्ताव किया जाता है। इसलिए आपके लिए यह जानना जरूरी है कि जिस घर में आपकी शादी की बात चल रही है वहां के नियम-कायदे क्या हैं, घर के अहम फैसले कौन लेता है, परिवार में कितने लोग हैं।